{"_id":"5c002206bdec2241cd16bca4","slug":"154351262615-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने शराब सेल्समैन पर चाकू से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने शराब सेल्समैन पर चाकू से किया जानलेवा हमला
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सैदापुर बाजार में दो बाइक सवारों ने बुधवार देर रात दुकान खोलकर शराब देने से मना करने पर सेल्समैन अरुण (21) पर ताबड़तोड़ चाकू से वारकर जानलेवा हमला किया। गुहार पर जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। चाकू के आठ वार से सेल्समैन लहूलुहान हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी है। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सुल्तानपुर निवासी अरुण (21) पुत्र रामचंद्र अंबेडकरनगर के सम्मनपुर के सैदापुर बाजार में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता है। वह दुकान के बगल ही एक कमरे में अकेला रहता है। बुधवार रात लगभग साढ़े 11 बजे वह दुकान बंद कर अपने कमरे की तरफ जाने लगा। इसी बीच दो बाइक पर चार बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। बदमाशों ने अरुण से दुकान खोलने को कहा। इससे इनकार करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के आठ वार के हमले से अरुण घायल होकर भूमि पर गिर पड़ा। गुहार पर इर्दगिर्द के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। आननफानन में गंभीर रूप से घायल अरुण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके शरीर पर चाकू के कुल आठ जख्म थे। जिला अस्पताल में अरुण की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।