फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पहले जेलर के रूप में जलिा जेल में तैनात हुए राजेश

पहले जेलर के रूप में जलिा जेल में तैनात हुए राजेश

Wed, 28 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पहले जेलर के रूप में जलिा जेल में तैनात हुए राजेश
अंबेडकरनगर। लगभग बनकर तैयार जिला जेल के जल्द संचालन की उम्मीद तेज हो गई है। शासन ने जेल संचालन के लिए राजेश कुमार राय को पहला जेलर नियुक्त कर दिया है। जल्द ही सिपाहियों आदि की भी तैनाती हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के बाहरी हिस्से में मालीपुर मार्ग पर जिला जेल लगभग बनकर तैयार है। इसके संचालन को लेकर लंबे समय से प्रयास चले आ रहे हैं। बुधवार को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग अनुभाग प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार ने प्रदेश में वरिष्ठ अधीक्षक, अधीक्षक, कारापाल, उपकारापाल के कार्य क्षेत्र में बदलाव व समायोजित करने की सूची जारी की। इसमें अंबेडकरनगर में निर्माणधीन जेल में नव प्रोन्नत जेलर राजेश कुमार राय को पहले जेलर के तौर पर तैनात किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही जेल संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। फैजाबाद जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि जेलर की तैनाती हो गई है। सिपाहियों की तैनाती की प्रक्रिया भी चल रही है। जल्द ही उनकी भी तैनाती हो जाने की उम्मीद है। जेलर की तैनाती से जो भी कार्य वहां लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed