{"_id":"5a37f7c64f1c1b686a8ba8a5","slug":"151361749811-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर गार्ड से बदमाशों ने लूटी बंदूक व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर गार्ड से बदमाशों ने लूटी बंदूक व मोबाइल
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गार्ड से बदमाशों ने लूटी बंदूक, विरोध पर पीटा
टांडा। क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों ने रविवार रात एनटीपीसी विस्तारीकरण कार्य कर रही एक फर्म के स्टोर पर धावा बोल दिया। स्टोर की रखवाली के लिए तैनात गार्ड की बंदूक व मोबाइल फोन छीनकर बदमाश फरार हो गए। उन्हें अन्य कोई कीमती सामान नहीं मिला। घटना की जानकारी होने पर सोमवार सुबह एएसपी व सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया और गार्ड से पूछताछ की। अलीगंज पुलिस चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
यह घटना अलीगंज थानान्तर्गत आसोपुर बलुहवा पोखरा के पास एनटीपीसी का बांध बनाने वाले फर्म सरदार गुरुचरन एंड सन्स के स्टोर गार्ड के साथ हुई। स्टोर की रखवाली के लिए रविवार रात हासिमगढ़ छितौनी कोतवाली अकबरपुर निवासी रामसागर वर्मा व एक अन्य व्यक्ति तैनात था। जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे चार-पांच बदमाश स्टोर पर जा धमके। उन्होंने गार्ड को बंधक बना लिया। डरा-धमकाकर लाइसेंसी बंदूक व मोबाइल फोन लूट लिया।
गार्ड व उसके साथी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। जान से मार देने की धमकी देकर चुप करा दिया। बंदूक के अलावा कोई अन्य कीमती सामान नहीं मिलने पर बदमाश वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद ही गार्ड ने घटना की सूचना अलीगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को एएसपी ओपी सिंह ने सीओ टांडा बीके श्रीवास्तव के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। गार्ड व अन्य लोगों से जानकारी हासिल की। एएसपी ने घटना में में जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उधर गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
मालूम हो कि एनटीपीसी विस्तारीकरण कार्य करा रहीं संस्थाएं लगातार असामाजिक तत्वों के निशाने पर हैं। रंगदारी मांगने से लेकर अवैध उगाही जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं। कार्य क्षेत्र से सामान उठा ले जाने की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस बीच रविवार रात एक फर्म के गार्ड से बंदूक लूट ली गई।