{"_id":"63bb090c57b03a33cb258da1","slug":"15-thousand-looted-from-public-service-center-ambedkar-nagar-news-lko6657067115","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जनसेवा केंद्र से लूटे 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जनसेवा केंद्र से लूटे 15 हजार
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के पलई रामनगर के पास शनिवार देर शाम सशस्त्र बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक से 15 हजार रुपये लूट लिए। धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग निकले।
खासापुर दादूपट्टी निवासी संतोष कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह पलई रामनगर बाजार में जनसेवा केंद्र का संचालन करता है। शनिवार देर शाम एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके केंद्र पर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरा असलहा लिए तेजी से अंदर घुस आया।
शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए उसके पास मौजूद 15 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद उसने घटना की जानकारी आसपास के दुकानदारों को देने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि सूचना मौखिक रूप दी र्गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है।