फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   140 bigha crop submerged due to overflow in minor

Ambedkar Nagar News: माइनर में उफान से 140 बीघा फसल जलमग्न

Sun, 29 Dec 2024 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
140 bigha crop submerged due to overflow in minor
बसखारी के कपुरी मोहम्मदपुर में जलमग्न गेहूं की फसल। 
बसखारी (अंबेडकरनगर)। महमूदपुर कपुरी के निकट माइनर के उफना जाने से लगभग 140 बीघा फसल जलमग्न हो गई। 36 से अधिक किसानों का 14 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। शनिवार को दोपहर बाद सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से माइनर पर मिट्टी पटाई का काम कराया।
विज्ञापन

बसखारी क्षेत्र के महमूदपुर कपुरी के निकट माइनर की सफाई न होने के कारण बीते दिनों नहर से छोड़ा गया पानी ओवरफ्लो होकर बहने लगा। नतीजा यह हुआ कि गेहूं, सरसों, चना, मटर के खेतों तक पानी पहुंच गया। स्थानीय किसान इसे रोकने का प्रयास करते तब तक लगभग 140 बीघा क्षेत्रफल में किसानों की फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सिचाई खंड टांडा राजस्व कर्मचारी को दी, उसके बाद पानी के बहाव को कम किया जा सका।
विज्ञापन

शनिवार को राजस्व व सिचाई विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। बड़ी नहर देवीपुर के निकट मिट्टी पटाई कर आठ इंच की पाइप डालकर पानी को कम किया। साथ ही पटरी के संबंधित जगह पर पटाई का कार्य कराया गया जहां पर पानी के बहाव के चलते मिट्टी कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने जताई नाराजगी
कपुरी के किसान राजेंद्र वर्मा व राहुल चौधरी ने कहा कि सिंचाई विभाग अगर पानी छोड़ने से पहले नहर की स्थिति को देख लेता तो शायद ऐसा न होता। किसान सुनील वर्मा, सोनेलाल पटेल व राकेश शर्मा ने कहा कि 45 से अधिक किसानों की फसल इस पानी से डूबी है। वह अब पूरी तरह सड़ जाएगी। ऐसे में प्रति बीघा लगभग 10 हजार से अधिक का नुकसान उठाना पड़ेगा। साथ ही अब गेहूं, चना व मटर की बोआई भी समय पर नहीं हो पाएगी। पानी को सूखने में 15 दिन से अधिक का समय लग जाएगा। पंकज शर्मा, ओमप्रकास व रामनयन ने कहा कि विभाग की उदासीनता के चलते हर वर्ष नहर के किनारे के किसानों की फसल प्रभावित होती थी, लेकिन इस बार लोगों का बड़ा नुकसान हुआ है।

सत्यापन के दिए गए निर्देश
माइनर पर पाइप डालकर मिट्टी पटाई का काम करा दिया गया है। स्थानीय लेखपाल को फसल के नुकसान के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। पानी कम होने के बाद सत्यापन कर आवश्यक प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। -डॉ.शशिशेखर, एसडीएम टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed