फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   105 bags rice recovered

छापेमारी कर 105 बोरी चावल पकड़ा

Mon, 29 Jun 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 29 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

मंडी समिति निरीक्षक रामायण सिंह को  सोमवार को सूचना मिली कि खेमापुर निवासी एक गल्ला व्यापारी टैक्स चोरी कर चावल की बिक्री करने जा रहा है। उन्होंने तत्काल अपनी टीम के साथ गोसाईगंज की तरफ जा रहे चावल लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को खेमापुर के निकट रोक लिया।

विज्ञापन


ट्रॉली पर लदे 105 बोरी चावल के बारे में पूछताछ की तो मौजूद लोग कुछ नही बता सके।  कागजात की जांच से पता चला कि जो चावल बिकने जा रहा है उसका न तो मंडी शुल्क जमा है, और न ही सेल्सटैक्स ही। सूचना गल्ला व्यवसायी छेदीलाल गुप्त को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचा। समिति निरीक्षक के मुताबिक वहां विरोध करने लगा।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम भीटी एसपी सिंह को दी। एसडीएम के निर्देश पर अहिरौली एसओ राजेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चावल को अभिरक्षा में थाने ले आए। निरीक्षक ने थाने में संबंधित मामले में तहरीर दे दी है। एसओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed