प्रयागराज : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घर के पास नीम के पेड़ से लटका मिला शव
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मिया का पुरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विस्तार
परिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने नीम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी को उसके मयके पहुंचा कर आया और अपनी बाइक एक एक परिचित को देकर कहा कि घर पहुंचा देना। फिर एक नीम के पेड में उसकी झूलती हुई लाश ग्यारह बजे देखी गई। सूचना पर परिजन पहुंच कर रोने बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर चारपाई पर रखवा दिया। परिजनों ने यह लिखित दिया कि वह कोई कार्यवाही नहीं चाहते न ही पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। पुलिस ने पंचायतनामा लिखित लेकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम चौहान का पूरा निवासी रोहित कुमार सिंह (25) पुत्र केसरी प्रसाद सिंह की शादी जौनपुर के धीरौची ऊंचडीह निवासी लहुरी सिंह की पुत्री सीमा देवी के साथ पांच जून 2022 को हुई थी। बताते हैं कि रोहित कुमार सिंह गुजरात में पुल आदि में सरिया बांधने का काम करता था। छह दिन पूर्व घर चौहान का पूरा आया था। वह पांच बहनों दो भाईयों में छोटी बहन अविवाहित परमीला से बडा था। बडा भाई मनोज कुमार अपने परिवार के साथ अलग रहता है। रोहित कुमार अपनी पत्नी सीमा देवी, माता फूला देवी और विकलांग पिता केसरी प्रसाद सिंह, अविवाहित बहन परमीला के साथ रहता था।
पत्नी को पहुंचाकर आया था ससुराल
बुधवार को शाम के समय रोहित कुमार अपनी पत्नी सीमा देवी को उसके मयके बाइक से छोड कर गुरुवार को सुबह आया तथा घर न आकर बाइक एक परिचित को दिया कि इसे घर पहुंचा देना। बताया गया है कि बाइक तो घर आ गई लेकिन रोहित घर नहीं आया। गुरुवार को लगभग ग्यारह बजे ग्रामीणों ने तिलक का पूरा में एक नीम की डाल में रस्सी से झूलती हुई लाश देख कर ग्रामीणों का मजमा लग गया।
मौके पर इंस्पेक्टर सुरेश सिंह, सब इंस्पेक्टर संजय मौर्या हमराही पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर शव उरवा कर चारपाई पर रखवा दिए। इंस्पेक्टर मऊआइमा सुरेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने यह लिखित दिया है कि वह कोई कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते हैं न ही पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। पुलिस ने शव का पंचयतनामा लिखित लेकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन के शव का देर शाम अंतिम संसकार कर दिए।