{"_id":"69dff9ffc3e9a670e00a13eb","slug":"workers-stage-protest-at-bara-power-plant-over-salary-discrepancy-allahabad-news-c-3-1-hld1039-864437-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: वेतन विसंगति को लेकर बारा पावर प्लांट में मजदूरों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: वेतन विसंगति को लेकर बारा पावर प्लांट में मजदूरों का धरना
Thu, 16 Apr 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
शंकरगढ़ - बारा पावर प्लांट में उप जिलाधिकारी बारा एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वेतन बढ़ोतरी के लिए चल रहे मजदूरों के प्रदर्शन की तपिश प्रयागराज में भी महसूस की गई। वेतन विसंगति को लेकर प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (पीपीजीसीएल) के बारा पावर प्लांट में मजदूरों ने बुधवार को करीब चार घंटे धरना दिया। हालांकि, एसडीएम, श्रम प्रवर्तन अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
सुबह करीब 10 बजे मजदूरों ने प्लांट में नारेबाजी शुरू कर दी। उनकी मांग थी कि निर्धारित श्रेणीवार नान स्किल्ड, मिनी स्किल्ड एवं स्किल्ड लेबर के आधार पर वेतन भुगतान किया जाए। प्रत्येक महीने में 26 कार्य दिवस हों और चार दिन अवकाश दिया जाए। प्रतिमाह 10 तारीख तक भुगतान और ओवरटाइम कार्य करने पर दोगुना भुगतान दिया जाए। प्रत्येक महीने भुगतान प्रतिलिपि प्रदान करने और पीएफ एवं ईएसआईसी कार्ड सभी कर्मचारियों को एक हफ्ते में देने की मांग की गई।
प्रदर्शन की खबर मिलने के बाद एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्य, अमिता शुक्ला मौके पर पहुंचे। कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। करीब चार घंटे मजदूरों से वार्ता चली। उन्हें आश्वस्त किया गया कि सभी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। एक सप्ताह में वेतन, अवकाश, पीएफ एवं ईएसआई कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके बाद मजदूरों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर एडीडीसीपी यमुनानगर विजय आनंद, नायब तहसीलदार राकेश कुमार यादव, सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेदव्यास मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा सहित शंकरगढ़, घूरपुर, बारा, लालापुर और खीरी की पुलिस फोर्स मौजूद रही।