{"_id":"6a16081f63ca70e894021e04","slug":"women-protested-against-power-cuts-at-the-xen-office-allahabad-news-c-407-1-sald1005-15339-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बिजली कटौती के खिलाफ महिलाओं ने एक्सईएन कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बिजली कटौती के खिलाफ महिलाओं ने एक्सईएन कार्यालय में किया प्रदर्शन
Wed, 27 May 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 27 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
मेजा स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में समस्या को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
पौसिया दुबे गांव में दो माह से टूटे बिजली के केबल को न जोड़े जाने और अन्य कई समस्याओं के विरोध में महिलाओं का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया। महिलाओं ने मेजारोड स्थित एक्सईएन कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही अभियंताओं पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डेलौंहा गांव के दिनेश पटेल का आरोप है कि आंधी में उनके घर का केबल टूट गया था। इसे जोड़ने के लिए अभियंताओं ने रिश्वत ली जिसकी उन्होंने रिकार्डिंग रख ली है।
महिलाओं ने कहा कि ग्रामीण दो माह से अंधेरे में हैं। उर्मिला देवी का आरोप है कि जेई ने उनपर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, एक्सईएन अभिनव गर्ग ने बताया कि महिलाओं की समस्या को सुलझा दिया गया है। अब बिजली कटौती की दिक्कत नहीं है।