{"_id":"5a5124b24f1c1bee6a8b801a","slug":"winter-market-became-hot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का बाजार हुआ ‘गर्म’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का बाजार हुआ ‘गर्म’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण इलाहाबाद में हर कोई बेहाल है, लेकिन इस मौसम में वूलेन कपड़ों एवं गीजर, हीटर आदि का बाजार जरूर गर्म हो उठा है। सप्ताह भर से पड़ रही गलन एवं सर्दी ने दस्ताना, इनर, टोपी, मोजे आदि की मांग शहर में एकबारगी बढ़ गई। कंबल, शॉल, स्वेटर, मफलर की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। इस बीच ब्रांडेड कंपनियों के शो रूम में पर टंगे सेल के बोर्ड ने शहरियों को खरीदारी के लिए मजबूर कर दिया है। दुकानदार आपूर्ति कम एवं खपत ज्यादा होने का खूब फायदा उठा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ सप्ताह भर में ही शहर में पांच करोड़ रुपये से ज्यादा के ऊनी कपड़ों की बिक्री हो चुकी है।
क्रिसमस और उसके आसपास की तिथियों में ठंडी का सुरूर न बढ़ने से कारोबारी खासे निराश थे लेकिन बीते एक सप्ताह के दौरान कारोबारियों की बाछें खिल गई। चौक के वूलेन कारोबारी पप्पन जी टंडन का कहना है इस बार लगा कि धंधा मंदा रहेगा, लेकिन बीते कुछ रोज से एकबारगी गर्म कपड़े के मार्केट ने रफ्तार पकड़ी है। शुरुआत में ठंड कम होने से दस्ताना, इनर, टोपी की बिक्री खास नहीं थी, लेकिन अचानक ठंड बढ़ने से इन गर्म कपड़ों की मांग काफी बढ़ी है। कंबल आदि भी हाथों हाथ बिक रहे है। शहर के कुछ दुकानों में इस बार कंबल आदि के दाम 100 रुपये पर आ गए थे लेकिन अब ठंड बढ़ने के बाद वही कंबल अब 150 से 250 रुपये में मिल रहा है। हालांकि इसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है। ब्रांडेड कंबल एक हजार रुपये से ज्यादा के ही हैं। उधर शॉल, इनर एवं बच्चों के जैकेट के दाम में भी उछाल आया है।
अमूमन सर्दी खत्म होते-होते ही बड़े शोरूम एवं ब्रांडेड कंपनियों द्वारा सेल के बोर्ड लगाए जाते हैं। लेकिन बीते कुछ वर्षों के दौरान यह अब दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी माह के पहले ही सप्ताह में सेल के बोर्ड लग जा रहे हैं। कंपनियों द्वारा तमाम वूलेन उत्पादों पर आकर्षक ऑफर भी पेश किए गए हैं। मैक्स में 50 प्रतिशत, जॉन प्लेयर में 40 प्रतिशत तक की तो वेस्टटाइड में अधिकतम 60 प्रतिशत तक की छूट के ऑफर इस बार पेश किए गए हैं। पीटर इंग्लैंड में दो के साथ दो फ्री तो वुडलैंड के शो रूम में गर्म कपड़ों में 40 से 50 प्रतिशत की सीधी छूट के ऑफर पेश किए गए हैं। विशाल मेगामार्ट, रिलायंस ट्रेंड, पेंटालून आदि में भी गर्म कपड़ों में छूट के ऑफर दिए गए हैं।
विज्ञापन
0 चौक हो या सिविल लाइंस, कटरा हो या फिर शाहगंज। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में इन दिनों रूम हीटर की डिमांड बढ़ गई है। खासकर लोकल राड हीटर एवं ब्लोवर की ओर शहरियों को खासा झुकाव देखने को मिला है। जीरोरोड के इलेक्ट्रानिक्स गुड्स कारोबारी शशांक जैन ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक बिक्री सामान्य थी लेकिन अचानक इसमें अब तेजी आ गई है। बाजार में 15 से 35 लीटर क्षमता वाले ब्रांडेड गीजर की मांग अधिक है। इन इलेक्ट्रानिक आइटम पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। कारोबारी अखिलेश सिंह कहते हैं कि ठंड बढ़ने से ब्रांडेड एवं लोकल हीटर, ब्लोवर, गैस से चलने वाले गीजर की बिक्री तकरीबन 20 फीसदी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि रूम हीटर की रेंज 500 रुपये से शुरू है। इसके बाद जैसी वैरायटी वैसे ही उसके दाम। ब्रांडेड कंपनियों के रूम हीटर 400 वाट का करीब 1000 रुपए की रेंज में है। हीट कनवर्टर की रेंज 18000 रुपए से शुरू हो रही है। सस्ते हीट कनवर्टर 1000 रुपए की रेंज में भी हैं। उषा, बजाज, महाराजा, हेवेल्स, फिलिप्स समेत तमाम ब्रांडेड कंपनियों के रूम हीटर और गीजर बाजार में उपलब्ध हैं।
बाजार में मौजूद गीजर एवं हीटर का रेट
00 एक से 50 लीटर क्षमता वाला गीजर 3000 से 35000 रुपये तक
00 फाइवर वाल गीजर 4000 से 40 हजार तक
00 गैस गीजर 3500 से 8000 रुपये तक
00 ब्रांडेड ब्लोवर 1000 से 5000 रुपये तक
00 ब्रांडेड रूम हीटर 1000 से 4000 रुपये तक
00 आयल हीटर 8000 से 20 हजार रुपये तक