Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth who left with a friend dies under suspicious circumstances; police investigating.

प्रयागराज : दोस्त के साथ निकले युवक की संदिग्ध दशा में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 28 Nov 2026 12:58 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 12:58 PM IST
सार

नई झूंसी केवटाना बस्ती निवासी पिकप चालक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह दोस्त के घर गया था जहां उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसको लेकर घर पहुंचे और अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth who left with a friend dies under suspicious circumstances; police investigating.
जितेंद्र गुप्ता। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

नई झूंसी केवटाना बस्ती निवासी पिकप चालक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह दोस्त के घर गया था जहां उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसको लेकर घर पहुंचे और अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


जितेंद्र गुप्ता (24) पुत्र स्व. होरीलाल के पास टाइल्स कंपनी में पिकप चलाता था। शुक्रवार को दिन में करीब एक बजे वह अपने दोस्त रंजीत के साथ कहीं निकला था। इसके बाद वह घर आया गया। शाम चार बजे रंजीत फिर घर आया और जितेंद्र को अपने साथ ले गया। रात में करीब आठ बजे उसने जितेंद्र के भाई को फोन करके बताया कि जितेंद्र की तबीयत काफी खराब हो गया है, आकर उसको ले जाइये। बड़ा भाई जब रंजीत के घर पहुंचा तो जितेंद्र नशे में धुत था और अचेतावस्था में पड़ा था। उसको घर लाया गया। परिजनों ने सोचा कि रात में नशा उतर जाएगा तो वह ठीक हो जाएगा, लेकिन सुबह जितेंद्र की सांसें थम चुकी थी।
विज्ञापन


इससे परिवार में कोहराम मच गया। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मां और पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वह दो पिकप मालवाहक रखा गया। एक खुद चलाता था और दूसरा ड्राइवर से चलवाता था। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि  ज्यादा नशा करने के चलते उसकी मौत हो गई है। उसकी तबीयत पहले से ही खराब चल रही थी। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed