{"_id":"58adf5e14f1c1b3d32b24199","slug":"went-from-house-to-house-seeking-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर पहुंचकर मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर पहुंचकर मांगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रत्याशी, कार्यकर्ता और समर्थक घर-घर वोट मांगने निकले। सपा, कांग्रेस, भाजपा, बसपा से लेकर तमाम छोटी पार्टियों के तथा निर्दलीय प्रत्याशी सुबह से ही जनसंपर्क में जुट गए। कहीं प्रत्याशी तो कहीं उनके समर्थक-कार्यकर्ताओं ने छोटी-छोटी टोलियों में गली, मोहल्लों का रुख किया और घरों के दरवाजे खटखटा कर पक्ष में मतदान की अपील की। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को तरह-तरह से लुभाने का भी प्रयास किया। किसी ने पैर छूकर वोट मांगा तो कहीं गले मिलकर मतदान करने को कहा गया।
शहर की तीनों विधानसभा सीटों उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी में इस बार मुकाबला रोचक होने जा रहा है। इन सीटों पर चाहे सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी हो, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के या फिर छोटी पार्टी के और निर्दलीय हो, कोई भी अपने को कमतर नहीं आंक रहे, सो जीत सुनिश्चित करने के लिए गली, मोहल्लों का रुख किया है। चुनाव आयोग की हिदायत के चलते सामूहिक रूप से प्रचार नहीं हो सकता सो तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों में सभी दलों के प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता चार-चार, छह-छह के गुट में घरों में दस्तक देते रहे। बुधवार सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
शहर दक्षिणी के एक प्रत्याशी के समर्थन में कुछ कार्यकर्ता बताशा मंडी स्थित त्रिपोलिया गली में प्रचार के दौरान घरों से बड़े-बुजुर्ग के निकलने पर उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगते नजर आए। ऐसा ही नजारा शहर पश्चिमी के गौस नगर में दिखा, जहां एक पार्टी के प्रत्याशी मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर वोट मांगते नजर आए।
विज्ञापन
सभी राजनीतिक पार्टियों प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने बुधवार को पोलिंग एजेंट से लेकर बस्ता लगाने वालों को भी तैयार किया। मतदान केंद्र के अंदर हर प्रत्याशी के एजेंट होते हैं, सो विभिन्न प्रत्याशियों के लिए बनाए गए एजेंटों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मतदान के दौरान हर चीज के बारे में बारीकी से समझाया।
मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा। इसके पहले सुबह छह बजे मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में मॉक पोल होगा, सो पोलिंग एजेंटों को एक घंटा पहले केंद्रों पर पहुंचने और मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम सील होने तक विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई। इसके साथ मतदान केंद्र के पास बस्ता लगाने वालों की टीम भी तैयार की गई। यह लोग मतदान केंद्र से दो सौ मीटर दूर कुर्सी-मेज लगाकर बैठेंगे और मतदान के लिए आने वालों को पर्ची बनाकर देंगे। विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने बस्ता लगाने वाले स्थल पर पार्टी का झंडा, बैनर, निशान आदि न लगाने की भी हिदायत दी।