फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   vali ullah summoned from jail

राष्ट्रद्रोह मामले में वली उल्ला जेल से तलब

Tue, 02 Jul 2019 10:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
vali ullah summoned from jail
राष्ट्रद्रोह मामले में वली उल्ला जेल से तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। जिला न्यायालय ने राष्ट्रद्रोह के लंबित मुकदमे में अभियुक्त का बयान दर्ज किए जाने के लिए आरोपी वलीउल्ला को गाजियाबाद जेल से तलब किया है। कोर्ट ने जेल अधीक्षक गाजियाबाद और महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश को आदेश का अनुपालन किए जाने को पत्र लिखा है।

यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश मृदुल कुमार मिश्र ने डीजीसी गुलाब चन्द्र अग्रहरि को सुनकर दिया है। घटना 18 अप्रैल 2001 की फूलपुर थाने की है। पुलिस ने भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करने और षडयंत्र और राष्ट्रद्रोह की धाराओं में वली उल्ला, वसी उल्ला, उवैद उल्ला और उजैर उल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वलीउल्ला पर दो पाकिस्तानी आतंकियों को देश में आतंकी घटनाएं अंजाम देने में सहयोग देने का आरोप है। बाद में दोनों पाकिस्तानी आतंकी लखनऊ में मारे गए थे। अभियुक्तगणों के पास से बड़ी मात्रा में राष्ट्रविरोधी पर्चे और कागजात बरामद किए गए थे। अभियोजन की ओर से 23 गवाहों को पेश किया जा चुका है और अभियोजन साक्ष्य पूरा हो चुका है। वलीउल्ला के अलावा शेष अभियुक्त जमानत पर हैं। कोर्ट ने आरोपी वलीउल्ला को गाजियाबाद जेल से तलब किया है। प्रकरण की सुनवाई 18 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed