फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Will be able to apply for computer operator recruitment from today

UPPSC: कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आज से कर सकेंगे आवेदन

Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
UPPSC: Will be able to apply for computer operator recruitment from today
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
प्रोग्रामर श्रेणी-2, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी और प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तीन नवंबर से शुरू होने जा रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) बुधवार को विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाणपत्रों का प्रोफार्मा, परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण एवं आयुसीमा में छूट के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन



आयोग ने ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि तीन दिसंबर निर्धारित की है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रोग्रामर श्रेणी-2 का एक पद एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी के तीन पद खाली हैं।
विज्ञापन



वहीं, औद्योगिक विकास विभाग में प्रबंधक (सिस्टम) का एक पद रिक्त है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु एक जुलाई 2021 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो। वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रोग्राम श्रेणी-2 पद के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु एक जुलाई 2021 को न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed