फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Result: Health Department got 70 anesthetists, Commission released the selection result of direct recrui

UPPSC Result : स्वास्थ्य विभाग को मिले 70 एनेस्थेटिस्ट, आयोग ने जारी किया सीधी भर्ती का चयन परिणाम

Wed, 10 Jul 2024 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 12:21 PM IST
सार

एनेस्थेटिस्ट के 460 पदों में 112 पद अनारक्षित श्रेणी, 164 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 127 पद अनुसूचित जाति, 11 पद अनसूचित जनजाति और 46 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित थे।

विज्ञापन
UPPSC Result: Health Department got 70 anesthetists, Commission released the selection result of direct recrui
यूपीपीएससी डॉक्टर भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपीपीएससी ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (एलोपैथी) में चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 एनेस्थेटिस्ट के 460 पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम मंगलवार रात जारी कर दिया। आयोग ने 70 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। वहीं, 85 फीसदी पद अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण खाली रह गए।

विज्ञापन

एनेस्थेटिस्ट के 460 पदों में 112 पद अनारक्षित श्रेणी, 164 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 127 पद अनुसूचित जाति, 11 पद अनसूचित जनजाति और 46 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित थे। 20, 21 एवं 22 जून को हुए इंटरव्यू के आधार पर आयोग ने 70 अभ्यर्थियों को श्रेष्ठताक्रम के अनुसार चयनित घोषित किया है। सभी चयनित अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी के हैं।

विज्ञापन

आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण बाकी पद खाली रह गए। इनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। चयन परिणाम में जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजन शब्द अंकित है, उनका चयन औपबंधिक रूप से हुआ है और वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने तक चयन औपबंधिक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed