{"_id":"6005b1cab67fe4062f5deb94","slug":"uppsc-pcs-2019-interview-to-be-completed-in-seven-days-will-start-from-january-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : सात दिनों में पूरा होगा पीसीएस-2019 का इंटरव्यू, 28 जनवरी से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : सात दिनों में पूरा होगा पीसीएस-2019 का इंटरव्यू, 28 जनवरी से होगा शुरू
Mon, 18 Jan 2021 09:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
पीसीएस-2019 का इंटरव्यू सात दिनों में पूरा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। साक्षात्कार 28 जनवरी से चार फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सिर्फ एक दिन छोड़कर बाकी सभी दिनों में इंटरव्यू होंगे। साक्षात्कार दो सत्रों सुबह नौ और दोपहर एक बजे से होगा।
विज्ञापन
इंटरव्यू 28, 29, 30 जनवरी और एक, दो, तीन एवं चार फरवरी को आयोजित किया जाएगा। आयोग में सदस्यों की पर्याप्त संख्या के कारण पहली बार इंटरव्यू इतने कम समय में पूरा होगा। आयोग में वर्तमान में सात सदस्य और एक अध्यक्ष हैं। इंटरव्यू बोर्ड आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य की अध्यक्षता में गठित किए जाते हैं। ऐसे में इंटरव्यू के लिए अधिकतम सात बोर्ड बनाए जा सकते हैं, क्योंकि एक बोर्ड रिजर्व रखा जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
uppsc
बोर्ड की संख्या बढने के कारण इंटरव्यू कम समय में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा एक बड़ी वजह यह भी है कि पहले मुख्य परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई कराया जाता था, लेकिन पीसीएस-2019 से यह संख्या घटाकर दो गुना कर दी गई है, जिससे अभ्यर्थियों की संख्या भी कम हो गई है।
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में 811 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया था। पीसीएस के कुल 453 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन इंटरव्यू 388 पदों पर भर्ती के लिए होगा। बाकी 65 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का प्रावधान नहीं है। इन पदों पर अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग के अनुसूचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म सब्मिट करना है और आवेदनपत्र, प्रमाणीकरण पत्रक, देशना पत्रक, अंकतालिका विवरण व अधिमान्यता प्रपत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना है और सभी जरूर अभिलेखों के साथ इंटरव्यू तिथि पर निर्धारित समय में आयोग परिसर स्थित यमुना भवन/सरस्वती परिसर में पहुंचना है।