फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: The selection process of the Assistant Professor Recruitment Exam will be under the supervision

UPESSC : शासन की निगरानी में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया

Sat, 14 Jun 2025 04:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 04:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 16 और 17 अप्रैल 2025 को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर हुए विवादों के बाद चयन प्रक्रिया अब शासन की निगरानी में पूरी होगी।

विज्ञापन
UPESSC: The selection process of the Assistant Professor Recruitment Exam will be under the supervision
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 16 और 17 अप्रैल 2025 को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर हुए विवादों के बाद चयन प्रक्रिया अब शासन की निगरानी में पूरी होगी। इसके लिए शासन स्तर पर चार सदस्यीय टीम गठित की गई है।

विज्ञापन


विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, एडीएम सिटी प्रयागराज सत्यम मिश्र, एडिशनल एसपी गीतांजलि सिंह, एडिशनल एसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह और उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक अजीत कुमार सिंह को टीम का सदस्य बनाया गया है। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद की कार्रवाई निर्धारित समय एवं पारदर्शिता के साथ पूरी कराई जा सके, इसके लिए चार सदस्यीय टीम आयोग को सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय में 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। इस दौरान पेपर आउट होने के आरोप लगे थे और छात्रों ने आयोग पर धरना प्रदर्शन भी किया था। मामले में एसटीएफ ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में यह कहकर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी कि उनके पास से नकली पेपर मिला है। परीक्षा के लिए करीब एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। अपने गठन के बाद आयोग ने पहली बार परीक्षा कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजीटी-पीजीटी भर्ती को लेकर भी सवालों के घेरे में आयोग

टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा को लेकर भी शिक्षा सेवा चयन आयोग की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में है। पीजीटी परीक्षा तीन बार और टीजीटी परीक्षा दो बार स्थगित की जा चुकी है। अगली बार भी यह दोनों परीक्षाएं निर्धारित समय पर कराई जा सकेंगी या नहीं, इस पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

पहली बार शासन की निगरानी में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

कोई भी भर्ती संस्था हो, ऐसा पहली बार होगा जब संस्था को चयन प्रक्रिया शासन की निगरानी में या शासन के सहयोग से पूरी करानी पड़े। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जब आयोग में अध्यक्ष और सभी 12 सदस्यों समेत सचिव, परीक्षा नियंत्रक और उपसचिवों के पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं तो शासन को सहयोग करने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed