फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Police: Approval sent to DGP to declare promotion exam result of police department

UP Police : पुलिस विभाग की पदोन्नति परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए डीजीपी को भेजा अनुमोदन

Mon, 16 Dec 2024 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमित गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क प्रयागराज
अमित गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 03:12 PM IST
सार

पुलिस विभाग में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए से कंप्यूटर ग्रेड-बी के पद पर पदोन्नति के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के लिए 26 दिसंबर 2023 को आदेश जारी किया था। दो जनवरी 2024 को यह परीक्षा लखनऊ में हुई।

विज्ञापन
UP Police: Approval sent to DGP to declare promotion exam result of police department
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस विभाग में तैनात 1729 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए (समकक्ष हेड कांस्टेबल) के पदोन्नत का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर डीजी, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परिणाम रोक दिया था। लेकिन, अब बोर्ड की ओर से डीजीपी प्रशांत कुमार को परिणाम जारी करने के लिए अनुमोदन किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस विभाग में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए से कंप्यूटर ग्रेड-बी के पद पर पदोन्नति के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के लिए 26 दिसंबर 2023 को आदेश जारी किया था। दो जनवरी 2024 को यह परीक्षा लखनऊ में हुई। इसमें प्रदेश के थाने, साइबर सेल, क्राइम ब्रांच, महिला थाना, सीसीटीएनएस, पुलिस लाइन, पुलिस मुख्यालय समेत अलग-अलग इकाई के कुल 1729 कर्मी शामिल हुए। इनमें प्रयागराज से 49 कर्मी शामिल हैं। अब संभावना है कि इसी माह के अंत तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

1050 को मिलेगी पदोन्नति

पुलिस अफसरों के मुताबिक विभाग ने वर्ष 2014 में पहली बार हेड कांस्टेबल समकक्ष (कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए) की भर्तियां निकाली थीं। फिर 2017 और 2020 में भर्ती निकली। इन ऑपरेटरों को छह साल में पदोन्नत करने का नियम है, इसलिए यह परीक्षा कराई गई थी। परिणाम जारी होने पर इसमें 1050 कर्मियों को ही पदोन्नति के लिए चुना जाएगा।

कहां-कितनों को पदोन्नति का इंतजार

आगरा 55, अलीगढ़ 51, अंबेडकर नगर 11, अमेठी 12, अमरोहा 13, औरैया आठ, अयोध्या 14, आजमगढ़ 24, बागपत 12, बहराइच 12, बलिया 22, बलरामपुर 11, बांदा 15, बाराबंकी 15, बरेली 48, बस्ती 15, भदोही 11, बिजनौर 28, बदायूं 26, बुलंदशहर 45, चंदौली 11, चित्रकूट आठ, देवरिया 19, एटा 15, इटावा 14, फर्रुखाबाद 13, फतेहपुर 19, फिरोजाबाद 23, गौतमबुद्ध नगर 39, गाजियाबाद 31, गाजीपुर 20, गोंडा 19, गोरखपुर 43, हमीरपुर नौ, हापुड़ 15 व हरदोई 13, हाथरस सात व जालौन में 13 शामिल हैं।

विज्ञापन

लखनऊ में सबसे अधिक को इंतजार

जौनपुर 26, झांसी 23, कन्नौज नौ, कानपुर देहात 18, कानपुर 72, कासगंज 10, कौशाम्बी 13, कुशीनगर 11, लखीमपुर खीरी 15, ललितपुर 13, महाराज 13, महोबा छह, मैनपुरी आठ, मथुरा 17, मऊ 12, मेरठ 63, मिर्जापुर 15, मुरादाबाद 35, मुजफ्फरनगर 36, पीलीभीत 16, प्रतापगढ़ 15, रायबरेली 21, रामपुर 18, सहारनपुर 33, संभल 13, संत कबीरनगर छह, शाहजहांपुर 23, शामली 12, श्रावस्ती तीन, सिद्धार्थनगर नौ, सीतापुर 19, सोनभद्र 16, सुल्तानपुर 14, उन्नाव 18, वाराणसी 40 और सबसे ज्यादा लखनऊ 137 कर्मियों को पदोन्नति का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed