{"_id":"623dec743545584a2e24fd7d","slug":"up-board-four-thousand-candidates-left-the-examination-on-the-second-day-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : सूबे में दूसरे दिन चार हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : सूबे में दूसरे दिन चार हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Fri, 25 Mar 2022 09:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 09:53 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हिंदी का पेपर चार लाख से अधिक विद्यार्थियों ने छोड़ दिया था। परीक्षा केंद्रों पर हुई सख्ती का असर है कि दूसरे दिन भी चार हजार 494 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में दूसरे दिन भी दोनों में कुल 4 हजार 494 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सूबे में कुल पांच नकलची पकड़े गए। इसमें चार छात्र हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान और एक छात्रा इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ी गई। मथुरा में दूसरे की जगह पर परीक्षा देने पहुंचे दो लोगों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हिंदी का पेपर चार लाख से अधिक विद्यार्थियों ने छोड़ दिया था। परीक्षा केंद्रों पर हुई सख्ती का असर है कि दूसरे दिन भी चार हजार 494 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की पाली, अरबी, फारसी तथा इंटरमीडिएट की संगीत गायन, वादन, नृत्य और दूसरी पाली में इंटर की सामान्य आधारिक विषय, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र भाग एक व कृषि शस्य विज्ञान भाग दो के षष्ठम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में कुल 8275 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 514 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 79, 615 परीक्षार्थी थे। इनमें से 3980 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन