{"_id":"60e5d0ef8a222c22994ce299","slug":"up-board-exam-2021-result-by-15th-16th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 परिणाम अगले सप्ताह तक हो सकता है जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 परिणाम अगले सप्ताह तक हो सकता है जारी
Wed, 07 Jul 2021 09:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Jul 2021 09:36 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15, 16 जुलाई तक जारी हो सकता है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लगभग 56 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम जारी करने की बोर्ड की ओर से तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15, 16 जुलाई तक जारी हो सकता है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लगभग 56 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम जारी करने की बोर्ड की ओर से तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। बोर्ड के सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 15 अथवा 16 जुलाई तक घोषित करने की बात कही है।
प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त करने के बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह में परिणाम में घोषित करने की बात कही थी। हाईस्कूल परीक्षा में 29 लाख से अधिक और इंटरमीडिएट में 26 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए दिन रात तैयारी चल रही है। पहली बार बोर्ड की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बिना किसी परीक्षा के जारी किया जा रहा है। ब्यूरो