Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   keshav prasad maurya attack akhilesh yadav ayodhya mathura krishna temple

केशव मौर्य का अखिलेश पर निशाना: अयोध्या छोड़कर मथुरा जाइए, कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की अगुवाई करिए

Thu, 19 Nov 2026 10:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 10:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें अयोध्या के बजाय मथुरा जाने की नसीहत दी। उन्होंने कृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण की अगुवाई करने की बात कही और आरोप लगाया कि सपा प्रमुख मुस्लिम वोटों के कारण ऐसा नहीं कर रहे। मौर्य ने आजम खां की जमानत और कथा आयोजन को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला।

विज्ञापन
keshav prasad maurya attack akhilesh yadav ayodhya mathura krishna temple
डिप्टी सीएम का अखिलेश पर तंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या नहीं जाना चाहिए, बल्कि उन्हें मथुरा जाकर श्री कृष्ण जन्म स्थान पर बनी ईदगाह को हटाने और भव्य श्री कृष्ण मंदिर के निर्माण में आगे आना चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख मुस्लिम वोटों के कारण मथुरा जाने से बच रहे हैं और इसके बजाय अयोध्या में राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

'पहले मंदिर नहीं जाते थे, कथा नहीं सुनते थे'
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले मंदिर नहीं जाते थे, अब जाने लगे हैं। पहले कथा नहीं सुनते थे, अब कथा सुनने लगे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव भी कथा कराएं। उन्होंने कहा कि कथा को राजनीतिक मंच बताना दृष्टिदोष है। आंखों और दिमाग की जांच करानी चाहिए। आंखों में भरा कचरा साफ कराना चाहिए। उन्होंने सपा पर तुष्टीकरण, जातिवाद, परिवारवाद, गुंडागर्दी और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां को जमानत मिलने पर भी साधा निशाना
डिप्टी सीएम ने सपा नेता आजम खां को जमानत मिलने के बाद सपा के रुख पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत माता को डायन और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भूमाफिया कहने वाले मोहम्मद आजम खां को जमानत मिलने पर सपा के लोग दिवाली मनाएंगे।

विज्ञापन

'अयोध्या मत जाइए, रामभक्त गुस्से में है'
डिप्टी सीएम ने कहा कि कथा में उमड़ा जन सैलाब बता रहा है कि यह कथा नहीं, बल्कि श्रीराम महाकुंभ है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या मत जाइए, रामभक्त गुस्से में है। मथुरा जाकर ईदगाह पर भगवान कृष्ण का मंदिर बनें। इसकी अगुवाई करिए। कहा कि यह कथा नहीं, श्रीराम महाकुंभ है। कथा के भव्य आयोजन पर राजा भइया को बधाई दी।

'आज हिंदू पाकिस्तान छोड़कर भारत आ रहे'
कहा कि सनातन को ताकत देने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है। यह आयोजन संपन्न हुआ, हम सभी को इस पर गर्व है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को अलग देश बनवा दिया, लेकिन वहां रहने वाले हिंदुओं की कभी चिंता नहीं की। कहा कि आज जो लोग पाकिस्तान छोड़कर भारत आ रहे हैं, उनका हम स्वागत करते हैं। हिंदू, सिख और बौद्ध समुदाय के लोगों का भारत में स्वागत है।

'यह विपक्ष का नेत्र दोष'
उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम घुस पैठिए आएंगे तो उन्हें देश से बाहर करेंगे या पकड़कर बंद कर देंगे। कहा कि हमने भी कथा कराई है। इसमें कोई रोक नहीं है। सभी को भारतीय संस्कृति से जुड़ना चाहिए। कथाओं को राजनीतिक मंच बनाए जाने के सवाल पर कहा कि यह विपक्ष का नेत्र दोष है। आंखों और दिमाग की जांच कराएं और दिमाग में भरा कचरा निकालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed