फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two transformers fell due to falling of Neem branch, power supply to Sikra village disrupted

Prayagraj News: नीम की डाल गिरने से दो ट्रांसफॉर्मर गिरे, सीकरा गांव की बिजली ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two transformers fell due to falling of Neem branch, power supply to Sikra village disrupted
विद्युत उपकेंद्र सुरवां दलापुर से जुड़े सीकरा गांव में सोमवार शाम नीम की डाल छंटाई के दौरान डाल अचानक विद्युत तार पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से 25 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर पोल सहित गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत शॉर्ट-सर्किट के चलते एक ट्रांसफॉर्मर जल गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और एहतियातन विद्युत सप्लाई बंद कराई गई।
विज्ञापन



पोल, तार और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से गांव के दर्जनों घरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। गांव के आकाश तिवारी, हीरामणि मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, महेश कुमार सिंह और सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य लोगों ने शीघ्र टूटा पोल व तार दुरुस्त कर फुंका ट्रांसफॉर्मर बदलकर सप्लाई बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन



अवर अभियंता वंशीधर ने बताया कि फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए स्टोर रूम को पत्रावली भेज दी गई है। साथ ही टूटे खंभे और तार को दुरुस्त कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही गांव की विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed