फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two members of inter-district robbery gang arrested

Prayagraj News: अंतरजनपदीय लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two members of inter-district robbery gang arrested
घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसवार नया पुरवा अंडर पास से घूरपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के 77,500 रुपये बरामद करते हुए पुलिस ने पूर्व में हुई कई लूट का खुलासा किया है।
विज्ञापन

एसीपी विवेक यादव ने बताया कि श्रीपत उर्फ कुंदन सिंह निवासी कानपुर व सोहन लाल निषाद निवासी मोहब्बत गंज को गिरफ्तार कर उनके पास से 77,500 रुपये बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों के अलावा दीपेंद्र उर्फ रोहित निवासी कानपुर भी वारदात में शामिल था। उसने कानपुर में सरेंडर कर दिया है। उसे रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। दीपेंद्र व श्रीपत शातिर अपराधी हैं। जबकि, सोहन लाल निषाद इनको अपने घर में पनाह देता था। ये आरोपी राजाराम श्रीवास्तव निवासी औद्योगिक क्षेत्र से पांच मई को एक लाख रुपये लूटने, 11 मई को शिवपुर वाराणसी में महिला से सोने की चैन छीनने, 13 मई को दांदूपुर घूरपुर में बैंक से पैसा निकाल कर जा रही महिला से 40,000 रुपये छीनने तथा नैनी में महिला से चैन छिनैती की घटना में शामिल रहे। घटना का खुलासा घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह व एसओजी यमुना पार की टीम ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed