फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Troubled by harassment and pressure to marry, a 10th-grade student hanged herself

Prayagraj News: फंदे से झूल गई छेड़खानी और शादी करने के दबाव से त्रस्त 10वीं की छात्रा

Wed, 10 Jun 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 10 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment and pressure to marry, a 10th-grade student hanged herself
युवक की छेड़खानी और शादी करने का दबाव बनाए जाने से त्रस्त 10वीं की छात्रा (16) सोमवार रात घर में फंदे से झूल गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मृतका के पिता का आरोप है कि सचिन पटेल नाम का युवक स्कूल आते-जाते बेटी के साथ छेड़खानी करता था। शादी करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से कई बार की थी। लेकिन वह मान नहीं रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार शाम सात बजे बेटी घर से शौच के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपी ने बेटी को धमकाया कि वह उससे शादी नहीं करोगी तो समाज में बेइज्जत कर देगा। यह सुनकर बेटी परेशान हो गई और घर आकर रात में कमरे में फंदे से लटक जा दे दी। छात्रा की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा रहता था एंटी रोमियो स्क्वाड
अगर स्कूल आते-जाते युवक की ओर से छात्रा के साथ छेड़खानी की जा रही थी तो थाने में तैनात एंटी रोमियो स्क्वाड कहां था। तहरीर में कहा गया है कि काफी दिनों से छात्रा के साथ आरोपी छेड़खानी करता था। ऐसे में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि इसके पहले छात्रा या परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई थी।


पिता बोले, आरोपी का हो एनकाउंटर, तभी बिटिया का करूंगा अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद छात्रा के शव को मंगलवार शाम को घर लाया गया। लाश से लिपटकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इस बीच पिता ने यह कहकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया कि आरोपी का एनकाउंटर किया जाए। मौके पर मौजूद मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय, मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह आक्रोशित परिजनों को समझाते-बुझाते रहे लेकिन वे एनकाउंटर की मांग पर अड़े रहे। कई बार परिजन आरोपी के घर के सामने छात्रा के शव को दफन करने के लिए बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
घटना बहुत गंभीर है। मामले में पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- संत प्रसाद उपाध्याय, एसीपी मेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed