फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trend of old cars increased in marriage, grooms prefer vintage car instead of mare, carriage ride

प्रयागराज :  शादी में बढ़ा पुरानी कारों का चलन, दूल्हों को घोड़ी, बग्घी की सवारी के बजाय भा रही विंटेज कार

Mon, 06 Mar 2023 05:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 05:58 AM IST
सार

पुरानी कारों की पहचान को यूं तो इसके मालिकों ने अब तक जिंदा रखा है, लेकिन अब शादियों में भी ये कारें नजर आने लगी हैं। शहर के दूल्हों को घोड़ी, बग्घी की सवारी करने के बजाय विंटेज कार ज्यादा भा रही हैं।

विज्ञापन
Trend of old cars increased in marriage, grooms prefer vintage car instead of mare, carriage ride
Prayagraj News : विंटेज कार पर सवार दुल्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी कारों की पहचान को यूं तो इसके मालिकों ने अब तक जिंदा रखा है, लेकिन अब शादियों में भी ये कारें नजर आने लगी हैं। शहर के दूल्हों को घोड़ी, बग्घी की सवारी करने के बजाय विंटेज कार ज्यादा भा रही हैं। यही कारण है कि वैवाहिक समारोहों में विंटेज कार की मांग बढ़ी है। इन कारों को बुक करने के लिए वे अतिरिक्त खर्च करने को भी तैयार हैं।संगमनगरी में बरात ने अब नया रूप ले लिया है।

विज्ञापन


बरात में दूल्हे का आगमन विंटेज कार से भी हो रहा है। शहर के अशोक नगर में एकमात्र विंटेज कार बुकिंग सेंटर है, जहां से शादी विवाह के लिए कारें बुक की जाती हैं। राजस्थान, भोपाल की तरह प्रयागराज में भी विंटेज कारों की मांग अधिक है। सहालग शुरू होने से एक माह पहले ही इन कारों की बुकिंग शुरू हो जाती है। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी लोग इन कारों को पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

1934 मॉडल की रॉल्स रॉयस कार

1934 और 1938 के दशक में रॉल्स रॉयस की सवारी महाराजाओं की पहचान मानी जाती थी। इस कार को स्टार ऑफ इंडिया भी कहा जाता था। इसके अलावा विंटेज कारों के और भी मॉडल लोग मांगते हैं।

कठिन होता है रखरखाव

विंटेज कारों का रखरखाव काफी मुश्किल होता है। कारों के कई पार्ट्स को बदला जाता है। इसके बाद इन कारों का ढांचा तो पुराना होता है, मगर अंदर से यह आधुनिक हो जाती हैं। प्रयागराज के अशोक नगर में एक मात्र लक्जरी वेडिंग कार रेंटल के नाम से संस्था है जो बुकिंग करती है। इनके पास पुरानी कारों में 1934 मॉडल और 1965 मॉडल की रॉल्स रॉयस मौजूद है। इसके अलावा अगर अधिक मांग होती है तो बाहर से कारों को मंगाया जाता है।

प्रयागराज में विंटेज कारों की मांग अधिक है। हर पांचवीं शादी में विंटेज कारों की बुकिंग होती है। इसके लिए कार के ढांचे को छोड़कर अन्य पार्ट्स को मोडीफाइ कराया जाता है, ताकि तकनीकी परेशानी का सामना लोगों को न करना पड़े। - आयुष, लक्जरी वेडिंग कार रेंटल, अशोक नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed