फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tomorrow will be the supplementary examination of high school and inter at 78 centers

यूपी बोर्ड : 78 केंद्रों पर कल होगी हाईस्कूल और इंटर की पूरक परीक्षा, 34321 छात्र लेंगे हिस्सा

Fri, 26 Aug 2022 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 08:32 PM IST
सार

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना है। पूरक परीक्षा के  लिए कुल 34 हजार 321 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
Tomorrow will be the supplementary examination of high school and inter at 78 centers
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा-2022 में हाईस्कूल और इंटर की पूरक परीक्षा शनिवार को प्रदेश के 78 जिलों में दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में दसवीं की परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे, दूसरी पाली में दोपहर 02 से 05.15 के बीच बारहवीं की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन



अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना है। पूरक परीक्षा के लिए कुल 34 हजार 321 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें दसवीं के 17,745 और बारहवीं के 16,576 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन



हर जिले में परीक्षा के लिए एक केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल आदि को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र के भीतर सीसीटीवी कैमरा और राउटर आदि क्रियाशील रहेंगे। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 इस बार 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुई थी। परीक्षा परिणाम 18 जून को घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed