{"_id":"159e39ca1bc761d61538076f656d5707","slug":"today-will-seal-the-fate-of-3797-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 3797 प्रत्याशियों की किस्मत पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 3797 प्रत्याशियों की किस्मत पर लगेगी मुहर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण के तहत बृहस्पतिवार को गंगापार के पांच ब्लॉकों में मतदान होगा। चुनावी मैदान में कुल 3797 प्रत्याशी हैं। बहादुरपुर, धनूपुर, हंडिया, प्रतापपुर और सैदाबाद में जिला पंचायत सदस्य के 24 पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 517 प्रत्याशियों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 621 पदों के लिए 3280 उम्मीदवारों की किस्मत पर मुहर लगेगी।
इन पांचों ब्लॉकों में कुल नौ लाख 13 हजार 329 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे चलेगा। प्रशासनिक स्तर पर मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हैं। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों से बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां भी रवाना कर दी गईं। वह शहर में रहने वाले मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए उन्हें ब्लॉकों तक पहुंचाने के लिए केपी इंटर कॉलेज मैदान से प्रत्येक ब्लॉक के लिए पांच-पांच बसें रवाना की गईं। निष्पक्ष मतदान के लिए पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 26 जोनल मजिस्ट्रेट, 4436 पीठासीन व मतदान कर्मियों व 42 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पांचों ब्लाक में 55 अतिसंवेदनशील व 133 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। जहां 1518 पुलिसकर्मियों, 2050 होमगार्ड, ढाई सेक्शन पीएसी, 26 क्लस्टर मोबाइल टीमें, 10 क्यूआरटी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
वोटरों का ब्लॉकवार विवरण
ब्लॉक-वोटर संख्या
बहादुरपुर-231473
धनूपुर-178251
हंडिया-157547
प्रतापपुर-157351
सैदाबाद-188707
ब्लॉकवार प्रत्याशियों का विवरण
ब्लॉक-जिला पंचायत सदस्य-क्षेत्र पंचायत सदस्य
बहादुरपुर-128-913
धनूपुर-113-567
हंडिया-107-608
प्रतापपुर-73-629
सैदाबाद-96-563