फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   To worship the devotees descended kaalaraatri

कालरात्रि के पूजने को उमड़े भक्त

Tue, 20 Oct 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
To worship the devotees descended kaalaraatri
इलाहाबाद। नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को देवी के कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना हुई। शहर के शक्ति पीठों समेत काली मंदिरों में विशेष पूजन अनुष्ठान हुए। शतचंडी ,एवं दुर्गा सप्तसतीपाठ के स्वरों से मंदिर परिसर गुंजायमान है।
विज्ञापन


सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में देवी के कालरात्रि स्वरूप का पूजन अर्चन किया गया। मंगला आरती के साथ भक्तों की कतारें लगनी शुरू हुई जो देर रात तक लगी रहीं। श्रद्धालु त्रिकाल आरती के लिए शाम से ही मंदिर परिसर में एकत्र हुए। श्रद्धालुओं की मदद के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं वालंटियर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


 कल्याणी देवी मंदिर में अध्यक्ष सुशील पाठक की देखरेख में सोने,चांदी के आभूषणों और बहुरंगी फूलों से शृंगार हुआ। चंडी एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ करने को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलोपीबाग स्थित अलोपशंकरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से आरंभ हुआ पूजन-अर्चन का क्रम देर रात तक जारी रहा। प्रधान पुरोहित शिवानंद पुरी ने  निशाकाल में विशेष अनुष्ठान किए।

मुट्ठीगंज कालीबाड़ी में पुष्पांजलि के बाद विशेष हवन एवं पूजा अनुष्ठान हुआ। मां के रौद्र स्वरूप के दर्शन पूजन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में पहुंचे।  सिद्धेश्वरीगुप्त महापीठ में निशाकाल में तांत्रिक अनुष्ठान हुए। मंदिर के पीठाधीश्वर कुशमुनि आचार्य ने कालरात्रि की महिमा के बारे में बताया। चौक गंगादास स्थित खेमामाई मंदिर, कर्नलगंज व कटरा कालीबाड़ी, चौफटका, समियामाई, अष्टभुजी सहित देवी के विभिन्न मंदिरों में  दुर्गा सप्तशती, शतचंडी के पाठ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed