फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघी पूर्णिमा पर डुबकी का है विशेष महात्म्य, इस दिन भगवान विष्णु भी लगाते हैं गंगा में डुबकी

Fri, 26 Feb 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
To dip on Maghi Purnima is a special Importance, on this day Lord Vishnu also takes a dip in the Ganges
prayagraj news : magh mela prayagraj - फोटो : prayagraj

माघी पूर्णिमा पर शनिवार को गंगा, यमुना, विलुप्त सरस्वती के संगम में देश के कोने-कोने से आए संत-भक्त पुण्य की डुबकी लगाएंगे। इसी केसाथ शिविरों में कीर्तन, कथाओं, यज्ञ, अनुष्ठानों की पूर्णाहुति हो जाएगी। साथ ही कामनाओं, संकल्पों की पूर्ति के लिए संगम की रेती पर मास पर्यंत कल्पवास पूरा हो जाएगा। इसी के साथ कर संत-भक्त विदा हो जाएंगे। स्नान पर्व को देखते हुए मेला प्रशासन ने संगम समेत गंगा के आठ घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। माघी पूर्णिमा स्नान का शास्त्रों और पुराणों में विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान विष्णु स्वयं इस दिन गंगा में डुबकी लगाते हैं।

To dip on Maghi Purnima is a special Importance, on this day Lord Vishnu also takes a dip in the Ganges
prayagraj news : magh mela - फोटो : prayagraj

समस्त पापों का नाश करने वाली पुण्यदायिनी माघी पूर्णिमा शुक्रवार की दोपहर बाद 2.47 बजे ही लग जाएगी। जबकि, शनिवार की दोपहर 1.27 तक पूर्णिमा का योग मिलेगा। ऐसे में उदया तिथि न मिलने की वजह से शनिवार को ही पुण्य की डुबकी लगेगी, लेकिन व्रत शुक्रवार को ही आरंभ हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार कर्क राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य के आने पर माघ पूर्णिमा का योग बनता है। इस बार माघी पूर्णिमा का यह योग श्लेषा नक्षत्र में 27 फरवरी को है,लेकिन व्रत शुक्रवार को ही रखा जाएगा।

To dip on Maghi Purnima is a special Importance, on this day Lord Vishnu also takes a dip in the Ganges
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुराणों के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु खुद गंगा स्नान करते हैं। ऐसे में मान्यता है कि गंगा जल के स्पर्श से मनसा, वाचा और कर्मणा हर तरह के पापों का शमन हो जाता है। इस पावन पर्व पर सूर्य और चंद्रमा से युक्त दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है। इस बार जो भी श्रद्धालु माघी पूर्णिमा का व्रत पहली बार प्रारंभ करना चाहते हैं, वह शुक्रवार को आरंभ कर सकते हैं।इस दिन संगम स्नान से विशेष फल प्राप्ति होगी। इस पर्व पर डुबकी लगाकर जीवन में आई नकारात्मकता से भी मुक्ति पाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खीर का भोग लगाएं, अन्न-वस्त्र का दान फलदायी

To dip on Maghi Purnima is a special Importance, on this day Lord Vishnu also takes a dip in the Ganges
prayagraj news : माघ मेले में डुबकी लगाते भक्त। - फोटो : prayagraj

माघी पूर्णिमा पर पांच सेक्टर में बसे माघ मेले में संतों-भक्तों के शिविरों में सत्यनारायण भगवान की कथाएं सुनी जाएंगी। इस दौरान भगवान विष्णु की सविधि पूजा की जाएगी। मेला प्रशासन की ओर से भी कथा का आयोजन किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार माघी पूर्णिमा पर अन्न, वस्त्र के दान से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार दान अवश्य करना चाहिए। विशेष तौर पर जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा अस्त है या कमजोर अवस्था में है, उन्हें सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। पूर्णिमा के दिन अन्न, वस्त्र के दान से घर में सुख-शांति बनी रहती है । माघी पूर्णिमा के पर विष्णु भगवान को चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए।

विज्ञापन

माघ मेला क्षेत्र में तीन दिनों तक वाहनों का प्रवेश वर्जित

To dip on Maghi Purnima is a special Importance, on this day Lord Vishnu also takes a dip in the Ganges
prayagraj news : रूट डायर्जन - फोटो : prayagraj
माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के तहत मेला क्षेत्र में तीन दिनों के लिए वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यह व्यवस्था 26 की सुबह 10 बजे से 28 फरवरी को रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान प्रशासनिक/ चिकित्सीय वाहनों को छूट रहेगी।

श्रद्धालुओं के वाहन प्लाट नं0 17,  पांटून पुल वर्कशाप, गल्ला मंडी दारागंज, हेलीपैड व दोपहिया वाहनों केलिए काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के सामने व बगल में बनी पार्किंग में खड़े होंगे। श्रद्धालु जीटी जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क आकर काली रैम्प से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम तक जा सकेंगे। वापसी में उन्हें त्रिवेणी मार्ग से हर्षवर्धन चौराहे से भेजा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed