माफिया की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई के क्रम में बृहस्पतिवार को अतीक अहमद केधंधों केकेयरटेक मो. अशाद को करोड़ों की चोट पहुंचाई गई। विकास प्राधिकरण ने करेली में अवैध रूप से बन रहे उसकेआलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करवा दिया।
2 of 5
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी मो. अशाद का मकान गिराते समय मलबा जेसीबी पर गिर गया। हादसे में जेसीबी चालक बाल-बाल बचा।
- फोटो : prayagraj
पीडीए की टीम दोपहर 12 बजे केकरीब करेली में एसडीएम चौराहे केपास स्थित अशाद केमकान पर पहुंची। मकान निर्माणाधीन था ऐसे में फिलहाल वहां कोई नहीं मिला। करीब आधे घंटे बाद चार बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई गई। दो घंटे तक चली कार्रवाई में मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया।
3 of 5
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी मो. अशाद का मकान गिराते समय मलबा जेसीबी पर गिर गया। हादसे में जेसीबी चालक बाल-बाल बचा।
- फोटो : prayagraj
ध्वस्तीकरण केदौरान एक जेसीबी भीतर ही फंसी रह गई जिसकेचलते वह मलबे केनीचे दब गई। गनीमत रही कि ड्राइवर बाल-बाल बच गया। पीडीए केविशेष कार्याधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि मकान का निर्माण बिना नक्शा पास कराए चल रहा था। जिसकेसंबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।
4 of 5
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी मो. अशाद का मकान गिराता प्रयागराज विकास प्राधिकरण का जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
तीन मंजिला मकान, 300 वर्ग गज में निर्माण
जिस मकान को ध्वस्त कराया गया, उसका निर्माण करीब 300 वर्ग गज जमीन पर किया गया था। फिलहाल तीन मंजिल तक निर्माण हो चुका था। पीडीए अफसरों का कहना है कि भूमि के स्वामित्व की भी जांच कराई जाएगी।
5 of 5
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी मो. अशाद का मकान गिराते समय मलबा जेसीबी पर गिर गया। हादसे में जेसीबी चालक बाल-बाल बचा।
- फोटो : prayagraj
करेली में कर रखी थी अवैध प्लाटिंग
चकिया निवासी मो. अशाद अतीक का बेहद करीबी है और अवैध प्लाटिंंग समेत उसकेअन्य धंधों की देखरेख करता है। पिछले साल आठ सितंबर को करेली केआंधीपुर गांवमें ही करीब 10 बीघा जमीन पर की गई उसकी अवैध प्लाटिंग को पीडीए ने उजाड़ दिया था। इसके अलावा जून में चकिया निवासी मकसूद अहमद से पांच लाख रंगदारी मांगने में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।