{"_id":"6838adc8da78b129e60aa358","slug":"thieves-stole-the-jewellery-collected-for-daughters-wedding-naini-news-c-257-1-sald1006-114723-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किए गहने को उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किए गहने को उठा ले गए चोर
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरिया गांव स्थित पावर हाउस के सामने दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने व नकदी पार कर दिए। पीड़ित बेटी की शादी के लिए नकदी व गहने इकट्ठा किया था। सहालग के पैसे और गहने चोरी होने से परिवार काफी परेशान है।
देवरिया गांव निवासी राजबहादुर साहू राजू भीटा पावर हाउस के पास मकान बना कर रहते हैं। घर में ही किराने की दुकान से परिवार का पालन-पोषण होता है। बुधवार की रात 11 बजे के बाद भोजन कर पूरा परिवार छत पर सोने चला गया। रात में चोरों ने सीढ़ी का ताला को तोड़कर घर में दाखिल हो गए। इतना ही नहीं, घर के अंदर लगे लोहे के दरवाजे को भी उखाड़ दिया।
राजबहादुर साहू व उसकी पत्नी पुष्पा ने बताया आलमारी को तोड़कर लाकर में रखे सोने की चेन, अंगूठी, झुमकी, लाकेट लगभग तीन तोला व चांदी का छाजल, तीन पायल, चाभी गुच्छा आदि के साथ 80000 नकदी उठा ले गये।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गहना व नकदी मिलाकर लगभग पांच लाख का सामान चोरी हो गया। पीड़ित परिवार बेटी की शादी के इंतजाम में गहने व पैसे जुटाए थे। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत घुरपुर पुलिस से की है। संवाद
फोटो है। 29 एनएएनपी 2