फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was a lot of commotion and fighting between husband and wife

Prayagraj News: पति-पत्नी और वो के चक्कर में जमकर हंगामा, मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of commotion and fighting between husband and wife
जार्जटाउन में पति-पत्नी और वो के मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। महिला सिपाही ने प्रेमिका संग जाते देख पति को रोका तो मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि उसे ही नहीं, बल्कि बीचबचाव को आई उसकी एक साथी महिला सिपाही को भी जमकर पीटा गया। फिलहाल तहरीर देकर उसने पति व उसकी प्रेमिका पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात 24 वर्षीय युवती वह मूल रूप से सरायइनायत की रहने वाली है जबकि वर्तमान में दारागंज में रहती है। मौजूदा समय में वह हाईकोर्ट सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है। उसका ससुराल सरायइनायत में है जहां रहने वाले राकेश कुमार यादव से उसकी शादी हुई है। राकेश बिजली विभाग में हैं और वर्तमान में प्रीतमनगर स्थित कार्यालय में तैनात हैं। महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि शाम को करीब सात बजे वह ड्यूटी खत्म होने पर साथी महिला पुलिसकर्मी के साथ घर लौट रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में उसका पति राकेश अपनी नई पत्नी के साथ स्कूटी से जाता दिखा। रोकने के प्रयास पर वह संगम पेट्रोल पंप से होते हुए बालसन चौराहे की ओर भागा। पीछा करते हुए उसे सरस्वती हार्ट केयर चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास रोका तो स्कूटी में टक्कर मार दी। दूसरी महिला के साथ घूमने का विरोध करने पर दाेनों ने मिलकर उसे पीटा। बीचबचाव को सहेली आई तो उससे भी मारपीट की। थाने पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जार्जटाउन एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed