फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There are some cases that step out of the files and find a place in the heart.

Prayagraj News: कुछ मामले ऐसे होते हैं जो फाइल से निकलकर दिल में बस जाते हैं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
There are some cases that step out of the files and find a place in the heart.
अदालतों में रोज सैकड़ों फाइलें खुलती हैं, बहस होती है और फिर वे रिकॉर्ड रूम का हिस्सा बन जाती हैं। लेकिन कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जो फाइलों से निकलकर दिल में जगह बना लेते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार के लिए एक ऐसा ही मामला आज भी एक टीस बनकर मौजूद है।
विज्ञापन


50 वर्षों से वकालत कर रहे प्रदीप कुमार बताते हैं कि एक महिला और उसकी बेटी को भरण-पोषण के बकाए के रूप में करीब 25 लाख रुपये मिलने थे। उम्मीद थी कि यह धनराशि उनके जीवन को कुछ राहत देगी लेकिन कानूनी प्रक्रिया की लंबी राह उनके सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

महिला के पति ने हाईकोर्ट में रिवीजन दाखिल कर दी। इसके बाद मामला कानूनी दांव-पेचों में उलझ गया। जल्द रुपये दिलाने के लिए प्रयास करता रहा। इसी बीच महिला की बेटी एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जिस धनराशि का इंतजार था, वह समय पर नहीं मिल सकी। इलाज प्रभावित हुआ और आखिरकार बेटी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना मेरे जीवन के लिए एक टीस बन गई है। लोग कहते हैं कि वकील को पूरी तरह पेशेवर होना चाहिए, लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं जो फाइल से निकलकर दिल में बस जाते हैं। यह मामला उनमें से एक है। आज भी सोचता हूं कि काश, उस परिवार को उसका हक समय पर मिल गया होता।

उनका मानना है कि न्याय केवल फैसला सुनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। फैसलों का समय पर अनुपालन भी उतना ही जरूरी है। कई बार न्याय में हुई देरी किसी परिवार से उसकी सबसे बड़ी पूंजी, उसकी उम्मीद छीन लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed