{"_id":"5ea32e2a8ebc3e90795fef9f","slug":"the-weather-has-changed-cloud-will-remain-cloudy-allahabad-news-ald2741644160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने मारी पलटी, छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने मारी पलटी, छाए रहेंगे बादल
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जिस तरह का पूर्वानुमान जताया था, शुक्रवार को वही हुआ। रात से डेरा जमाए बादल सुबह तक कई बार बरसे। बादलों की धमाचौकड़ी के बीच तेज बौछारों से मौसम ने फिर पलटी मारी। तापमान बढ़ा लेकिन, वातावरण में नमी बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो दिन धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं। यह स्थिति 28 अप्रैल तक रहेगी।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच हवा की सुस्ती ने आंधी से बचाया। मौसमी उलटफेर के पूर्वानुमान के बीच 24 घंटे में कई बार कुल 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। तेज धूप के बाद भी मौसम खुशनुमा बना रहा। फुटपाथ पर जगह-जगह जल जमाव हुआ। पुरानी और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कीचड़ फिसलन भी रही। दोपहर बाद सूरज चमका तो बादल उड़ गए। तेज धूप के बाद आसमान साफ हो गया।
तेज धूप से अधिकतम तापमान 23 अप्रैल को 35.4 डिग्री के मुकाबले बढ़कर 36.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 22.8 से बढ़त दर्ज करते हुए 23.4 डिग्री सेल्सियस पर आया। आर्द्रता का स्तर भी चढ़ते क्रम में रही। वातावरण में नमी का स्तर 78/30 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की धमाचौकड़ी के बीच हल्की बारिश हुई है। यह क्रम अगले चार दिन बना रह सकता है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और पहाड़ी हवाओं का प्रभाव यहां स्थानीय चक्रवात पर भी निर्भर करेगा। अभी 28 अप्रैल तक मौसमी उठापटक जारी रह सकती है। बादल छाएंगे तो जरूर लेकिन बरसेंगे या नहीं यह हवा के रुख पर निर्भर करेगा।