फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher Eligibility Test: UP TET will be held on November 28, result will be declared on December 28

शिक्षक पात्रता परीक्षा : यूपी टीईटी 28 नवंबर को होगी, 28 दिसंबर को घोषित होगा परिणाम 

Mon, 27 Sep 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Sep 2021 10:35 PM IST
सार

सात अक्तूबर से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 25 अक्तूबर है अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर, आवेदन पत्र का प्रिंट लेने की 27 अक्तूबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Teacher Eligibility Test: UP TET will be held on November 28, result will be declared on December 28
यूपीटीईटी - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 28 नवंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह दस से साढ़े 12 बजे के बीच प्राथमिक स्तर की और दूसरी पाली में दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा संपन्न होगी। दो दिसंबर को उत्तरमाला जारी की जाएगी और छह तक ऑनलाइन आपत्ति ली जाएगी। 24 दिसंबर को संशोधित उत्तरमाला जारी होगी और 28 दिसंबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन


 पिछले साल कोरोना के कारण टीईटी परीक्षा नहीं हुई थी। इसकी वजह से शिक्षक भर्ती के प्रतियोगी बड़ी बेसब्री से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर का असर कम हुआ तो सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन ने संशोधित प्रस्ताव मांगा था। इस पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 28 नवंबर को परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रस्ताव 16 सितंबर को भेजा गया। शासन ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी के 28 नवंबर को टीईटी परीक्षा कराने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।  

विज्ञापन

Teacher Eligibility Test: UP TET will be held on November 28, result will be declared on December 28
tet - फोटो : amar ujala

चार अक्तूबर को आएगा विज्ञापन  
 यूपी टीईटी 2021 परीक्षा का विज्ञापन परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से चार अक्तूबर को जारी होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन सात अक्तूबर से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जिलावार आवेदकों की संख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को 26 अक्तूबर तक भेज दी जाएगी। 02 नवंबर को परीक्षा केंद्र का निर्धारण हो जाएगा।

Teacher Eligibility Test: UP TET will be held on November 28, result will be declared on December 28
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
17 को वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा प्रवेश पत्र  
 यूपीटीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 17 अक्तूबर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

कम रहेगी आवेदकों की संख्या  
इस बार टीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पिछले सालों के मुकाबले कम रहेगी, क्योंकि टीईटी प्रमाणपत्र की वैधता अब आजीवन कर दी गई है। पहले इसकी सीमा निर्धारित थी। इसके चलते नए आवेदकों के साथ जिनके प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो जाती थी, वह भी आवेदन करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed