फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   surrounding people shocked by professors arrest

प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर आसपास के लोग भी स्तब्ध

Fri, 24 Apr 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
surrounding people shocked by professors arrest
इविवि प्रोफेसर मो. शाहिद की गिरफ्तारी पर उनके परिचितों व जानने वालों के साथ ही मोहल्ले में रहने वाले भी स्तब्ध हैं। हालांकि, वह इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बहुत कुरेदने पर उनके बारे में ज्यादा जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर मेहंदौरी स्थित प्रोफेसर के मोहल्ले में पहुंचने पर वहां सन्नाटा पसरा मिला। कुछ देर इंतजार करने पर एक शख्स आते दिखाई दिए। पूछने पर बताया कि वह इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। प्रोफेसर के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि मीडिया में आई खबरों से उनकी गिरफ्तारी की जानकारी मिली। नाम न बताने की शर्त पर कहा कि आते-जाते तो कई बार दिखाई दिए लेकिन उन्हें लोगों से मिलते जुलते कम ही देखा है। नमाज अदा करने के लिए जाया करते थे लेकिन वहां भी किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। इससे ज्यादा जानकारी होने की बात से उसने इंकार कर दिया। उधर वहां दिखाई दिए कुछ अन्य लोगों से भी बातचीत करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने भी इस मामले पर कुछ बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed