फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Subedarganj railway bridge likely to open from tomorrow, CM's convoy may pass on 23rd December

Prayagraj : सूबेदारगंज रेलवे पुल के कल से शुरू होने की संभावना, 23 दिसंबर को गुजर सकता है सीएम का काफिला

Sun, 22 Dec 2024 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 05:55 PM IST
सार

ऐसे में पुल की एक लेन की सड़क पर दिन-रात फिनिशिंग का काम चल रहा है। दो किमी की फिनिशिंग का काम हर हाल में रविवार शाम तक पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए तीन-तीन मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेतु निगम के अधिकारियों का दिन-रात यहीं पर गुजर रहा है। इससे पहले पुल की एक लेन को 31 दिसंबर और दूसरी लेन को प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति से पहले पूरा किया जाना था।

विज्ञापन
Subedarganj railway bridge likely to open from tomorrow, CM's convoy may pass on 23rd December
सूबेदारगंज रेलवे ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबेदारगंज रेलवे पुल के सोमवार से शुरू होने की संभावना है। सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए पुल की एक लेन को 31 दिसंबर की जगह सोमवार से शुरू करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, 23 दिसंबर को इस पुल से मुख्यमंत्री का काफिला गुजर सकता है। ऐसे में पुल की एक लेन की सड़क पर दिन-रात फिनिशिंग का काम चल रहा है। दो किमी की फिनिशिंग का काम हर हाल में रविवार शाम तक पूरा करने की तैयारी है।

विज्ञापन

इसके लिए तीन-तीन मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेतु निगम के अधिकारियों का दिन-रात यहीं पर गुजर रहा है। इससे पहले पुल की एक लेन को 31 दिसंबर और दूसरी लेन को प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति से पहले पूरा किया जाना था। शहर से एयरपोर्ट को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल है। रेलवे पुल के निर्माण में 350 करोड़ों रुपए से अधिक खर्च हुए हैं।

विज्ञापन

इस पुल के बनने से सिविल लाइंस से एयरपोर्ट जाने वाले लोग इसके नीचे से निकलकर महिलाग्राम के बगल से फोर लेन फ्लाईओवर पर चढ़ सकेंगे। इसके अलावा कालिंदीपुरम-झलवा-पीपलगांव ट्रिपल आईटी संस्थान-एयरपोर्ट एवं देवघाट झलवा आवागमन में सुगमता हो जाएगी। शहर पश्चिमी में विकास के साथ-साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed