फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRN arrangements are on stretchers, work is being done with ambulance items

SRN Hospital : एसआरएन की व्यवस्था स्ट्रेचर पर, एंबुलेंस के सामानों से चलाया जा रहा काम, व्हील चेयर का भी टोटा

Thu, 25 Jul 2024 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 01:54 PM IST
सार

करीब एक महीने पहले एसआरएन अस्पताल में स्ट्रेचर की समस्या गहराई थी। इसके चलते 40 स्ट्रेचरों की मरम्मत कराई गई थी। हालांकि, कुछ ही दिन में 25 स्ट्रेचर कबाड़ हो गए। ऐसे में इतने बड़े अस्पताल में मात्र 15 स्ट्रेचर ही मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, इसकी भरपाई का काम एंबुलेंस के स्ट्रेचरों से किया जा रहा है।

विज्ञापन
SRN arrangements are on stretchers, work is being done with ambulance items
एसआरएन में टूटे पड़े स्ट्रेचर ट्रॉली और व्हील चेयर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) परिसर में हो रहा निर्माण कार्य कई प्रकार की परेशानियों को जन्म दे रहा है। इसका खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसी ही एक समस्या स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की है। खराब सड़क पर चलने के कारण अब तक 40 में से 25 स्ट्रेचर खराब हो चुके हैं। ऐसे में मात्र 15 स्ट्रेचर ही मरीजों को ढोने का काम रहे हैं। इसके अलावा एसआरएन अस्पताल की सभी 11 व्हीलचेयर खराब हो चुकी हैं। इसकी वजह से कई मरीजों को पैदल ही अस्पताल परिसर में चक्कर लगाना पड़ता है।

विज्ञापन


करीब एक महीने पहले एसआरएन अस्पताल में स्ट्रेचर की समस्या गहराई थी। इसके चलते 40 स्ट्रेचरों की मरम्मत कराई गई थी। हालांकि, कुछ ही दिन में 25 स्ट्रेचर कबाड़ हो गए। ऐसे में इतने बड़े अस्पताल में मात्र 15 स्ट्रेचर ही मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, इसकी भरपाई का काम एंबुलेंस के स्ट्रेचरों से किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, खराब सड़कों के कारण करीब एक दर्जन 108 एंबुलेंस के स्ट्रेचर भी खराब हो गए हैं। इसके चलते कई एंबुलेंस चालकों ने स्ट्रेचर देने में आनाकानी करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा एसआरएन अस्पताल में कुल 11 व्हीलचेयर थीं। यह सभी व्हीलचेयर वर्तमान समय में खराब हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से कई मरीजों को पैदल ही अस्पताल परिसर में चक्कर लगाना पड़ता है। कई मरीज तो कैथेटर लगाए अस्पताल परिसर में टहलते मिल जाते हैं। अस्पताल की इस स्थित से दो चार हो रहे मरीज डर की वजह से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं होते। कई मरीज तो यह कहकर चुप हो जाते हैं कि भईया जो है, सब सही है।

अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य की वजह से अव्यवस्था बनी हुई है। इसकी वजह से परिसर की सड़क भी प्रभावित हुई है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जो स्ट्रेचर व व्हीलचेयर खराब हुई हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। - डॉ. अजय सक्सेना, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed