{"_id":"5eb704c78ebc3e90b57aaef7","slug":"small-new-indutries-will-get-green-signal-city-desk-news-ald2753898146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए छोटे उद्योगों को मिलेगी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए छोटे उद्योगों को मिलेगी हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-क्रेडिट कैंप 14 मई को ऋण वितरण होगा। इससे करीब एक हजार पंजीकृत युवाओं के सपनों को आधार मिलने की उम्मीद है, साथ ही उनकी आर्थिक बाधाएं भी दूर होंगी। इससे नए छोटे उद्योगों को हरी झंडी मिलेगी, जिससे अन्य स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिल सकेगा। ऐसे में सरकार की ओर से भी इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए योजना बनाई गई है।
लाकडाउन में सबकुछ ठप है। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से भी श्रमिक जिलों में आए हैं। ऐसे में सरकार का स्थानीय तथा छोटे उद्योगों की तरफ विशेष ध्यान है। इसी के तहत ऐसे में छोटे उद्योगों को न सिर्फ खोलने की अनुमति दी गई है, बल्कि नई इकाइयों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले की हर बैंक शाखा को दो नए प्रस्तावाें को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यहां कुल 517 शाखाएं हैं। इस तरह से जिले में एक हजार से अधिक नई लघु इकाइयों को ऋण देने की योजना है। अग्रणी बैंक प्रबंधक ओएन सिंह ने बताया कि ऋण का वितरण 14 मई को ई-क्रेडिट कैंप में होगा। आयोजन राज्य स्तर पर होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं ऑनलाइन चेक प्रदान करेंगे। ओएन सिंह ने बताया कि लाकडाउन में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने तथा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की पहल की गई है।
पीएम-सीएम स्वरोजगार योजना के तहत 80 से अधिक आवेदन
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत भी युवाओं से उद्योग शुरू करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन दोनों ही योजनाआें के लिए रविवार तक आवेदन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए शुक्रवार तक 40 आवेदन हुए थे। करीब इतने ही आवेदन मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत भी हुए हैं। उपायुक्त उद्योग अजय चौरसिया का कहना है कि स्थानीय स्तर पर ही युवाओें को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इन योजनाओं को खोलने के साथ प्रोत्साहित किया जा रहा है।