फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six people have been named in the case of selling Puramufti Gram Sabha land

Prayagraj : पूरामुफ्ती ग्राम सभा की भूमि बेचने के आरोप में छह नामजद, लेखपाल की रिपोर्ट पर हुई थी कार्रवाई

Sun, 16 Nov 2025 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 07:13 PM IST
सार

पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पोंगहट की अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा कर उसे बेचने के चार मामले सामने आए हैं। लेखपाल सुधीर कुमार की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Six people have been named in the case of selling Puramufti Gram Sabha land
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पोंगहट की अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा कर उसे बेचने के चार मामले सामने आए हैं। लेखपाल सुधीर कुमार की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेखपाल सुधीर कुमार की तैनाती राजस्व गांव पोंगहट में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिपरी क्षेत्र के चायल कस्बा निवासी प्रमोद कुमार केसरवानी ने 2012 से 2018 के बीच विभिन्न लोगों को अपने हिस्से से अधिक ग्राम सभा की भूमि बेच दिया।

विज्ञापन


इसी तरह बमरौली निवासी जसीम अहमद, कौशाम्बी के सरभुजा भोजपुर बिहार निवासी विकास सिंह, सोबतियाबाग निवासी अमित कुमार शुक्ला ने 2018 से 2020 के बीच अधिक ग्राम सभा की जमीन बेच दिया। इसके अलावा धूमनगंज प्रीतमगंज निवासी अरविंद कुमार केसरवानी 2019 से 2025 के बीच अधिक ग्राम सभा की जमीन कब्जा करके बेच दिया। वहीं, रसूलपुर निवासी वकार अहमद 2014 से 2017 के बीच अधिक जमीन कब्जा करके विभिन्न लोगों को बेच दिया। पूरामुफ्ती पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed