फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Singla company should investigate the contracts received across the country: Shahnawaz

सिंगला कंपनी को देश भर में मिलेे ठेकों की हो जांच: शाहनवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Singla company should investigate the contracts received across the country: Shahnawaz
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बिहार के भागलपुर स्थित सुल्तानगंज में 17 सौ करोड़ की लागत वाले पुल के ढहने के बाद मंगलवार को सिंगला कंपनी को देश भर में मिले ठेकों की उच्चस्तरीय जांच कराने का आग्रह किया। सुल्तानगंज में पुल बनाने वाली सिंगला कंपनी ही प्रयागराज में 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से सिक्स लेन पुल का निर्माण करा रही है। महाकुंभ से पहले तैयार होने वाली सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक सिक्स लेन पुल को लेकर शाहनवाज ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ को सावधान रहने के लिए कहा। प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद अमर उजाला कार्यालय पहुंचे शाहनवाज ने सिंगला कंपनी पर अब तक कार्रवाई न होने को लेकर भी सवाल उठाए। यह पूछने पर कि क्या सिंगला कंपनी को शीर्ष स्तर पर किसी का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है? उनका कहना था कि संभव है कि ऐसा ही हो, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तास के पत्ते की तरह ढहे भ्रष्टाचार के इस पुल के साथ 17 सौ करोड़ रुपये पानी में बह गए। जबकि, नौ सौ करोड़ रुपये में बने नए संसद भवन को नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरी दुनिया में डंका बजा दिया। शाहनवाज का कहना था कि सुल्तानगंज में पुल पिलर 60 फीट गहराई से खड़े किए जाने थे,लेकिन 40 मीटर पर ही खड़ा कर दिए गए थे। एनएचएआई को इस गड़बड़ी का संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन


प्रयागराज। कर्नाटक विस चुनाव में भाजपा की पराजय का एमपी विस चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव पर कितना असर पड़ने वाला है, इस पर उनका कहना था कि विपक्ष बिखर चुका है। कांग्रेस ही विपक्षी एकजुटता की हवा निकाल चुकी है। राहुल गांधी विदेश में जाकर दुष्प्रचार करते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। आने वाले लोस चुनाव में मोदी की लहर नहीं कहर के आगे विपक्ष हवा हो जाएगा। जिस तरह बिहार में लालू प्रसाद यादव 2019 के चुनाव में जीरो पर आउट हुए थे, वही हाल यूपी में अखिलेश यादव का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed