फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shine City scam: Helpers of Asif and Jasim on the radar, who was starting the funding

शाइन सिटी घोटाला : रडार पर आसिफ व जसीम के मददगार, तलाश शुरू कौन कर रहा था फंडिग

Thu, 04 Nov 2021 02:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 02:03 AM IST
सार

शाइन सिटी के एमडी आसिफ नसीम और डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद जसीम खान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इनके मददगारों की तलाश में जुटी हुई है। उनके तलाश में कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन
Shine City scam: Helpers of Asif and Jasim on the radar, who was starting the funding
Prayagraj News : आसिफ नसीम और मोहम्मद जसीम खान। शाइन सिटी घोटाला मामले के आरोपी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

60 हजार करोड़ की ठगी करने वाली कंपनी के एमडी आसिफ नसीम और डिप्टी डायरेक्टर मो. जसीम की गिरफ्तारी के बाद अब उनके मददगारों की तलाश शुरू हो गई है। आर्थिक अपराध शाखा( ईओडब्ल्यू) अब  उन लोगों का पता लगाने में जुट गई है जिन्होंने फरारी के दौरान दोनों की मदद की। उन्हें फंड मुहैया कराया और अलग-अलग जगहों पर ठिकाना बनाने में भी उसका सहयोग किया।  
विज्ञापन


आसिफ व जसीम दो दिन पहले ही गिरफ्तार किए गए थे। दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह काफी दिन प्रयागराज में रहे और अलग-अलग शहरों में भी फरारी काटी। इस दौरान न सिर्फ वह ऐशोआराम की जिंदगी बिताते रहे बल्कि बाहर के शहरों में रहने के दौरान बेरोकटोक शहर में भी आते-जाते रहे। अपने घरवालों के भी संपर्क में रहे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दोनों से पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि फरारी के दौरान कई लोगों ने उनकी मदद की। उन्हें आर्थिक मदद तो दी ही, अन्य तरह से भी मदद पहुंचाई। इसमें अलग-अलग शहरों में उनके रहने के इंतजाम से लेकर अन्य व्यवस्थाएं शामिल रहीं। ऐसे में अब कंपनी से जुड़े मुकदमों की जांच में जुटी ईओडब्ल्यू की टीम उन मददगारों का भी सुराग हासिल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि  दोनों आरोपियों के उन नंबरों का डिटेल खंगाला जा रहा है जिनका उपयोग उन्होंने फरारी के दौरान किया। इन नंबरों की सीडीआर निकलवाई जा रही है। इसके बाद उन नंबरों के जरिए उन लोगों तक पहुंचा जाएगा जो लगातार दोनों के संपर्क में थे।


संपत्तियों की भी जुटाई जा रही है जानकारी
ईओडब्ल्यू की टीम ने करेली के जीटीबी नगर निवासी आसिफ व नैनी के शाहजी का पूरा गांव निवासी जसीम की संपत्तियों का भी पता लगाना शुरू कर दिया है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि 2013 के बाद से दोनों ने क्या क्या संपत्तियां बनाईं। 2013 से पहले उनकी क्या स्थिति थी और इसके बाद उनकी आर्थिक हालत क्या रही। जो संपत्तियां बनाई गईं, उनमें लगी रकम का स्रोत क्या था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed