फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven accused escaped from wall of lock-up in prayagraj

हवालात की दीवार तोड़ थाने से भागे सात आरोपी, बहरिया एसओ और विवेचक लाइन हाजिर

Wed, 12 Jun 2019 09:45 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jun 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Seven accused escaped from wall of lock-up in prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज के गंगापार के बहरिया थाने की की दीवार तोड़कर हत्या और लूट के अलग-अलग मामलों के सात आरोपी सोमवार की रात फरार हो गए। तड़के जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की लीपापोती में लग गई। टूटी दीवार को सुबह ही ठीक करा दिया गया। 
विज्ञापन


हालांकि तब तक ग्रामीणों को पता चल गया। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों को साजिश के तहत भगाने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। देर शाम एसएसपी ने थानाध्यक्ष बहरिया और विवेचक को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही रात में ड्यूटी पर रहे थाने के संतरी और मुंशी को सस्पेंड कर दिया। जांच हो रही है। अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। मामले की जांच सीओ फूलपुर को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाईपुर में कन्हैया लाल बिंद की 31 मई की रात हत्या कर शव को पूर्व माध्यमिक विद्यालय की खिड़की से लटका दिया गया था। इस मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर बहरिया संजय कुमार सिंह ने चार लोगों को हिरासत में लिया था। इन्हें कई दिनों से बहरिया थाने के लाकअप में रखकर पूछताछ की जा रही थी।
 

पांच जून को सेहुंआडीह के पास बदमाशों ने बाइक लूटी थी। इस मामले में भी तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। उन्हें भी हत्यारोपियों के साथ थाने के लाकअप में बंद किया गया था। इसी बीच दो दिन पहले इंस्पेक्टर बहरिया संजय कुमार का ट्रांसफर हो गया उनकी जगह नये थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने नौ जून को थाने का चार्ज लिया। 

10 जून की रात सातों आरोपी हवालात के पीछे की दीवार तोड़ कर भाग निकले। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए तड़के ही मिस्त्री को बुलवाकर दीवार को बंद करवा दिया। 

आरोपियों के भागने की जानकारी जब करनाईपुर के ग्रामीणों को हुई तो दर्जनों की संख्या में लोग थाने पहुंच कर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने साजिश के तहत हत्यारोपियों को भगा दिया। मामला गंभीर होते देख एसपी गंगापार एनके सिंह को थाने भेजा गया। 

उनके साथ एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा और सीओ फूलपुर रत्नेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लाकअप समेत थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
 

जांच में जो दोषी भी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद थाने पर रात में मौजूद पुलिस वालों के बयान लिए जाने शुरू हो गए। देर शाम एसएसपी ने नवनियुक्त थानेदार राकेश कुमार राय और विवेचक को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा रात में ड्यूटी पर मौजूद रहे संतरी और मुंशी को सस्पेंड कर दिया। 

हत्या और लूट का खुलासा करने वाली थी पुलिस
बहरिया थाने से भागे सातों आरोपियों से पुलिस करनाईपुर में कन्हैया लाल बिंद की हत्या और सेहुंआडीह में बाइक की लूट का खुलासा करने वाली थी। लेकिन, रात में सभी आरोपी भाग निकले और पुलिस हाथ मलती रह गई।

नाली की पाइप को बनाया दीवार तोड़ने का औजार
करनाईपुर में कन्हैया लाल बिंद की हत्या और बाइक लूट में पकड़े गए सभी आरोपी कई दिनों से लाकअप में थे। पुलिस न तो उनका चलान कर रही थी और न ही उनको छोड़ रही थी। गर्मी और पुलिस की पिटाई से आजिज आरोपियों ने बाहर निकलने का नायाब तरीका ढूंढ निकाला। हवालात के अंदर लगी नाली में लोहे की पाइप को निकाल कर उसको फर्श पर घिस कर नुकीला बनाया। इसी हथियार से दीवार की ईटों को निकाल लिया और वहां से भाग निकले।

हत्या और लूट के दो मामलों में सात लोगों को बहरिया पुलिस ने पकड़ा था। रात में करीब साढ़े बारह बजे संतरी और मुंशी की लापरवाही से सातों आरोपी लाकअप से भाग निकले। प्रथम दृष्टया में दोषी पाए जाने पर संतरी और मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय और विवेचक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। - अतुल शर्मा, एसएसपी प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed