फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scan copies will be shown to the inquiry committee

जांच समिति को दिखाएंगे स्कैन कॉपी

Sat, 15 Sep 2018 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 15 Sep 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Scan copies will be shown to the inquiry committee
teacher - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को 39 परीक्षार्थियों को 68500 शिक्षक भर्ती की स्कैन कॉपी दी गई। इसमें फिर से बड़ी संख्या में अंकों की खामियां मिलीं हैं। किसी को परिणाम में 22 तो कॉपी में 75 अंक मिले, तो किसी को कॉपी में 74 तो परिणाम में 19 अंक। इस प्रकार की गड़बड़ी अधिकांश कॉपियों में देखने को मिली। प्रतिभागियों ने तय किया है कि ये स्कैन कॉपियां शिक्षक भर्ती में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रही समिति के सामने रखी जाएंगी। इसके अलावा उनकी शिकायत थी कि कटिंग और ओवरराइटिंग पर कुछ अभ्यर्थियों को अंक मिले हैं, जबकि उन्हें कोई अंक नहीं दिए गए।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक की ओर से जारी स्कैन कॉपी में शिखा यादव रोल नंबर 59600401908 को रिजल्ट में 22 तो स्कैन कॉपी में 75 अंक मिले हैं। अभिषेक वर्मा रोल नंबर 28280502751 को रिजल्ट में 60, जबकि स्कैन कॉपी में 67 अंक मिले हैं, इनके सात प्रश्नों के अंक नहीं जोड़े गए। आराधना वर्मा रोल नंबर 59590200569 को रिजल्ट में 19 अंक जबकि स्कैन कॉपी में 74 अंक प्राप्त हुए हैं। श्वेता सिंह रोल नंबर 2421207422 को रिजल्ट में 64 अंक मिले हैं, इनके तीन प्रश्नों के अंक नहीं जोड़े गए। गोपाल यादव रोल नंबर 35350200569 को रिजल्ट में 66 अंक मिले हैं, इनको कटिंग और ओवर राइटिंग पर प्रश्न सही होने के बाद भी नंबर नहीं मिले हैं। आशुतोष सिंह रोल नंबर 35360502271 को रिजल्ट में 66 अंक मिले हैं, इनको भी कटिंग और ओवर राइटिंग पर प्रश्न सही होने के बाद भी नंबर नहीं दिए गए हैं। नीलम कुमारी रोल नंबर 68700301126 को कटिंग पर नंबर नहीं मिला है। इसी प्रकार की शिकायत अधिकतर परीक्षार्थियों की ओर से आई है। उन्होंने तय किया है कि इन स्कैन कॉपियों को भर्ती में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रही समिति के अध्यक्ष के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


वहीं सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षार्थियों के साथ बाहरी तत्वों के चलते काम करने में बाधा आई। लिहाजा, शाम छह बजे तक 32 परीक्षार्थियों को कॉपी दे दी गई थी, शेष परीक्षार्थियों को देर शाम आठ बजे तक स्कैन कॉपी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed