फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangamnagri students are selected in JEE Main

जेईई मेन में संगमनगरी के डेढ़ हजार छात्रों को सफलता

Thu, 28 Apr 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Apr 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को घोषित जेईई मेन के परिणाम में संगम नगरी के डेढ़ हजार से अधिक मेधावियों ने सफलता पाई है। इनमें से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने 200 से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसी के साथ इन अभ्यर्थियों ने आईआईटी के बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इसके अलावा एनआईटी, ट्रिपलआईटी आदि संस्थानों में दाखिले की दौड़ में भी ये शामिल हो गए हैं। हालांकि, अंतिम मेरिट बारहवीं के अंक जोड़ने के बाद बनेगी।
विज्ञापन


जेईई मेन के माध्यम से दो लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई कराया गया है। वहीं एनआईटी, ट्रिपलआईटी आदि संस्थानों में दाखिले के लिए जेईई मेन और बारहवीं के प्राप्तांक के अंक को जोड़कर मेरिट तय की जाएगी। मेरिट में जेईई मेन के 60 तथा बारहवीं के 40 फीसदी अंक जोड़े जाएंगे। इस तरह से अंतिम मेरिट सभी बोर्ड के बारहवीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद ही बन पाएगी। देर रात तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को क्वालीफाई किया है। दुर्गेश यादव को 284 अंक मिले हैं। स्वर्णिम शुक्ला को 236, आशीष कुमार को 230, दीपक शर्मा को 228, पंकज कुमार को 220 अंक मिले हैं। इनके अलावा नितिन यादव, सौरभ सिंह आदि ने 200 से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed