फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape for five years, lover disappeared after switching off mobile on wedding day, police registered case

Prayagraj : पांच साल तक दुष्कर्म, शादी के दिन मोबाइल बंद कर प्रेमी गायब, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 22 Dec 2024 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

छात्रा मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली है। वह 2016 से मम्फोर्डगंज में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। उसने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई 2019 को उसकी मुलाकात शरद यादव निवासी सिधौरा (बीबीपुर), फूलपुर से हुई।

विज्ञापन
Rape for five years, lover disappeared after switching off mobile on wedding day, police registered case
छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का वादा करके कर्नलगंज में युवक ने प्रतियोगी छात्रा से पांच साल तक दुष्कर्म किया। 20 दिन पहले शादी की तारीख आई तो वह मोबाइल बंद कर गायब हो गया। छात्रा की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 

छात्रा मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली है। वह 2016 से मम्फोर्डगंज में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। उसने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई 2019 को उसकी मुलाकात शरद यादव निवासी सिधौरा (बीबीपुर), फूलपुर से हुई। वह निर्माण आईएएस कोचिंग में उसके साथ ही पढ़ता था। दोस्ती के बाद उनकी फोन पर बातचीत होने लगी। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संंबंध बनाता रहा।

विज्ञापन

शादी के लिए कहने पर टालमटोल करता रहा। बार-बार यही कहता कि अपने घरवालों को शादी के लिए मना लेगा। आरोप है कि उसने चुपके से अपनी शादी कहीं और तय कर ली। 20 अप्रैल 2025 की तारीख भी तय कर ली। पता चलने पर छात्रा ने शिवकुटी थाने में शिकायत की। वहां आरोपी ने पांच दिसंबर को कोर्ट मैरिज करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पांच दिसंबर को जब शादी की तारीख आई तो इसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया। फोन करने पर घरवाले उसे धमकाते व जान से मारने की धमकी देते हैं। छात्रा ने शिकायत डीसीपी से की तो जांच के बाद कर्नलगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ब्यूरो
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed