फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramamurthy's funeral brought out by the Minister of Bajpaiyon

भाजपाईयों ने निकाली मंत्री राममूर्ति की शवयात्रा

Wed, 17 Jun 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Jun 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपाईयों ने हत्याकांड के आरोपी मंत्री राममूर्ति वर्मा के पुतले की शवयात्रा निकालकर अपनी भड़ास निकाली। विवेकानंद चौराहे पर नारेबाजी कर पुतले को जलाया भी गया।
विज्ञापन


युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र डा. श्याम प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कहा गया कि सपा सरकार में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है।  कुछ दिन पहले पत्रकार जगेंद्र सिंह को जलाकर मार डाला गया। इस मामले में आरोपी मंत्री का सपा नेता समर्थन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चाहिए कि वह आरोपी मंत्री को बर्खास्त करें। प्रदर्शन में मनीष देव पांडेय, हर्षित मिश्रा, नन्हू पंडित, अभिनव पांडेय, शशांक सिंह, अनुपम मिश्र, सत्यम मिश्र, सूरज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


काशी में होगा विहिप के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण
इलाहाबाद। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 20 और 21 जून को वाराणसी में होगा। इस दौरान पदाधिकारियों को संगठन के तहत किए जाने वाले कार्यों आदि के बारे में बताया जाएगा। इसके पूर्व सिविल लाइंस स्थित एक होटल में विहिप पदाधिकारियों की घोषणा प्रांत मंत्री पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई। प्रांत मंत्री ने कहा कि हिंदु छुआ-छूत, ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाए और आपसी भाईचारा स्थापित करें। इस मौके पर अमित आलोक पांडेय को विभाग का अध्यक्ष, अशोक जायसवाल को महानगर अध्यक्ष, हर्षित गौड़ को महानगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed