उत्तर प्रदेश सरकार का ऑपरेशन माफ़िया के तहत प्रयगराज में माफिया और हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इसी कड़ी में प्रयागराज के सबसे खूंखार और हार्डकोर क्रिमिनल और माफ़िया अतीक़ अहंमद के खास शूटर फरहान अहंमद के आलीशान मकान को आज पीडीए ने बुल्डोजर लगा कर ध्वस्त कर दिया।
राजूपाल हत्याकांड के नामजद आरोपी व अतीक अहमद के करीबी फरहान का आलीशान मकान जमीदोंज करवा दिया गया। बम्हरौली स्थित मकान पर विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलवाया। अफसरों का कहना है कि मकान का निर्माण अवैध तरीके से बिना नक्शा पास कराए किया गया था। इसी वजह से यह कार्रवाई की गई।
2 of 5
Prayagraj News : बमरौली स्थित फरहान का मकान।
- फोटो : prayagraj
पीडीए की टीम शुक्रवार दोपहर 11.30 बजे के करीब फरहान के बम्हरौली स्थित मकान पर पहुंची। मकान में आगे की ओर कमरे बने हुए थे जबकि पीछे की ओर कुछ भूमि खाली भी पड़ी थी। पीडीए टीम के साथ मौके पर धूमनगंज व आसपास के थानों की फोर्स भी थी। टीम ने पहुंचते ही मकान में रखा सामान बाहर निकलवाया और फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
दो बुलडोजरों ने मकान को दो तरफ से तोड़ना शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में मकान पूरी तरह जमीदोंज करवा दिया गया। करीब ढाई बजे कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम वापस लौट गई। कार्रवाई में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस के साथ ही मौके पर पीएसी भी बुलाई गई थी।
धूमनगंज के बमरौली में रहने वाले अतीक़ का ये शूटर फरहान हार्डकोर क्रिमिनल है और धूमनगंज थाने का टॉप 10 अपराधी है । इसके ऊपर बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का भी आरोप है ।फरहान पर प्रयागराज और कौशाम्बी में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें एक दर्जन मुकदमे हत्या से सम्बंधित हैं। इसके अलावा इस पर बलवा, रंगदारी, हत्या के प्रयास, अपहरण के भी मुकदमे दर्ज हैं। इस वक्त फरहांन जेल में बंद है। अभी साल भर पहले कौशाम्बी से प्रयागराज में पेशी के दौरान फरार हो गया था। बाद में पुलिस के दबाव में इसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
5 of 5
Ateeq Ahmed
- फोटो : अमर उजाला
कुल 700 वर्ग मीटर जमीन में निर्माण, करोड़ों में कीमत
पीडीए अफसरों ने बताया कि जिस मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुक्रवार को हुई, वह लगभग 700 वर्ग मीटर में बना था। वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो जमीन की कीमत ही 70 लाख रुपये से ज्यादा की होती है। इसमें मकान निर्माण की लागत को भी जोड़ लें तो कीमत करोड़ों में पहुंच जाती है। जोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि इस बात की भी जानकारी मिली है कि जमीन भी अवैध कब्जे की है। ऐसे में इसकी जांच कराई जा रही है।