फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के आरोपी हार्डकोर क्रिमिनल फरहान के घर पर गरजा बुलडोजर

Fri, 18 Dec 2020 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Raju Pal murder accused Farhan roars bulldozer at home
Prayagraj News : राजू पाल हत्याकांड के आरोपी फरहान अहमद का घर जमींदोज करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
उत्तर प्रदेश सरकार का ऑपरेशन माफ़िया के तहत प्रयगराज में माफिया और हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इसी कड़ी में प्रयागराज के सबसे खूंखार और हार्डकोर क्रिमिनल और माफ़िया अतीक़ अहंमद के खास शूटर फरहान अहंमद के आलीशान मकान को आज पीडीए ने बुल्डोजर लगा कर  ध्वस्त कर दिया।


राजूपाल हत्याकांड के नामजद आरोपी व अतीक अहमद के करीबी फरहान का आलीशान मकान जमीदोंज करवा दिया गया। बम्हरौली स्थित मकान पर विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलवाया। अफसरों का कहना है कि मकान का निर्माण अवैध तरीके से बिना नक्शा पास कराए किया गया था। इसी वजह से यह कार्रवाई की गई। 
Raju Pal murder accused Farhan roars bulldozer at home
Prayagraj News : बमरौली स्थित फरहान का मकान। - फोटो : prayagraj
पीडीए की टीम शुक्रवार दोपहर 11.30 बजे के करीब फरहान के बम्हरौली स्थित मकान पर पहुंची। मकान में आगे की ओर कमरे बने हुए थे जबकि पीछे की ओर कुछ भूमि खाली भी पड़ी थी। पीडीए टीम के साथ मौके पर धूमनगंज व आसपास के थानों की फोर्स भी थी। टीम ने पहुंचते ही मकान में रखा सामान बाहर निकलवाया और फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
Raju Pal murder accused Farhan roars bulldozer at home
atiq ahmed - फोटो : File

दो बुलडोजरों ने मकान को दो तरफ से तोड़ना शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में मकान पूरी तरह जमीदोंज करवा दिया गया। करीब ढाई बजे कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम वापस लौट गई। कार्रवाई में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस के साथ ही मौके पर पीएसी भी बुलाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Pal murder accused Farhan roars bulldozer at home
Atiq Ahmad
धूमनगंज के बमरौली में रहने वाले अतीक़ का ये शूटर फरहान हार्डकोर क्रिमिनल है और धूमनगंज थाने का टॉप 10 अपराधी है । इसके ऊपर बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का भी आरोप है ।फरहान पर प्रयागराज और कौशाम्बी में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें एक दर्जन मुकदमे हत्या से सम्बंधित हैं। इसके अलावा इस पर बलवा, रंगदारी, हत्या के  प्रयास, अपहरण के भी मुकदमे दर्ज हैं। इस वक्त फरहांन जेल में बंद है। अभी साल भर पहले कौशाम्बी से प्रयागराज में पेशी के दौरान फरार हो गया था। बाद में पुलिस के दबाव में इसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
Raju Pal murder accused Farhan roars bulldozer at home
Ateeq Ahmed - फोटो : अमर उजाला

कुल 700 वर्ग मीटर जमीन में निर्माण, करोड़ों में कीमत

पीडीए अफसरों ने बताया कि जिस मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुक्रवार को हुई, वह लगभग 700 वर्ग मीटर में बना था। वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो जमीन की कीमत ही 70 लाख रुपये से ज्यादा की होती है। इसमें मकान निर्माण की लागत को भी जोड़ लें तो कीमत करोड़ों में पहुंच जाती है। जोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि इस बात की भी जानकारी मिली है कि जमीन भी अवैध कब्जे की है। ऐसे में इसकी जांच कराई जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed