Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways issues directive: Employees caught making social media reels while on duty will face action

रेलवे ने जारी किया फरमान : ड्यूटी पर रील बनाई तो नपेंगे कर्मचारी, देना होगा शपथपत्र

Fri, 20 Nov 2026 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 06:10 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगाम कसते हुए नई एडवाइजरी जारी की है। ड्यूटी के दौरान रील बनाने या वीडियो शूट करने को सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Railways issues directive: Employees caught making social media reels while on duty will face action
स्टेशन पर रील बनाने पर रेलवे ने लगाई रोक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगाम कसते हुए नई एडवाइजरी जारी की है। ड्यूटी के दौरान रील बनाने या वीडियो शूट करने को सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


साथ ही, नियमित रूप से सोशल मीडिया पर सामग्री पोस्ट करने वाले रेलकर्मियों को अब यह लिखित शपथपत्र देना होगा कि वे इससे कोई आर्थिक लाभ नहीं कमा रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा की ओर से जारी पत्र में आगरा, प्रयागराज एवं झांसी मंडल रेल प्रबंधकों और कार्यशाला अधिकारियों से कहा गया है कि आदेश पर्यवेक्षकीय स्तरों तक पालन कराया जाए।
विज्ञापन


दरअसल रेलवे प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपने सोशल मीडिया खातों पर रील और अन्य सामग्री बना रहे हैं, जिससे ट्रेन परिचालन की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही माना है। एडवाइजरी के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामग्री बनाने से आर्थिक लाभ कमाना अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधि की श्रेणी में आ सकता है, जिसे रेलवे सेवा आचरण नियमावली 1966 के नियम 15 का उल्लंघन माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed